Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 25, 2020

एटा - दो मासूम सहित पाँच की रहस्यमयी मौत , जाँच में जुटी पुलिस


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
एटा - कोतवाली क्षेत्र के श्रंगारनगर मे   एक ही परिवार के दो मासूम सहित  पांच लोगों के घर में मृत शरीर मिलने से सनसनी फैल गयी है। मृतकों में दो मासूम भी शामिल हैं।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंँचकर जांँच में जुट गई है। मामला हत्या या आत्महत्या में उलझा हुआ है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। 
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के एटा कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रृंगार नगर में पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी राजेश्वर प्रसाद पचौरी का मकान है। इनका बेटा दिवाकर पचौरी रुड़की में फार्मा कंपनी में नौकरी करता है। दिवाकर की पत्नी दिव्या पचौरी, दो बच्चों आरुष एवं आरव (छोटू)  और ससुर राजेश्वर प्रसाद पचौरी के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही दिवाकर पचौरी की साली बुलबुल (26) पुत्री रमाशंकर उपाध्याय निवासी सोनई जिला मथुरा आयी थी , वो भी यहीं थी। इन पांचों लोगों के शव आज सुबह मकान के बरामद में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या या आत्महत्या है इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के खुलासे के लिये कई टीमें गठित की गयी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad