Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 7, 2020

पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू नये CAG नियुक्त


 अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

श्रीनगर --जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG (Comptroller and Auditor General of India नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) नियुक्त किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने कँ इसका नोटिफिकेशन जारी किया है वे राजीव महर्षि की जगह लेंग। राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल तीन साल का रहा। 


गौरतलब है कि जीसी मुर्मू राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल रहे है। वे 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और गुजरात कैडर के अफसर हैं।  जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था और उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।गिरीश चंद्र मुर्मू ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से एमबीए की पढ़ाई की. जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे। जीसी मुर्मू की गिनती नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसरों में होती है।नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वे उनके प्रधान सचिव थे। मूर्मू की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सिन्हा श्रीनगर पहुंँच चुके हैं और आज वे शपथग्रहण करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad