रायपुर, दिनांक 15 फरवरी 2021
राजधानी रायपुर की जागरूक पंजीकृत जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने नशाखोरी और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश देते हुए रेल्वे स्टेशन, फुटपाथ, जिला अस्पताल, फाफाडीह एवं अन्य स्थानों पर निर्धन व्यक्तियों, श्रमिक वर्ग, मुसाफिरों और जरूरतमंद लोगों को भरपेट निःशुल्क स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार साबुन, एंटीसेप्टिक क्रीम मुहैया करवाया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान जी का यह प्रयास रहता है कि, एक स्वस्थ और सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाते हुए भटके हुए लोगों को सही मार्गदर्शन और दिशा प्रदान करे। जिसके लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहती है।
आज सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी की अगुवाई में पँडित अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, राशिद बिलाल, उदय भट्ट, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान करते हुए अपना कीमती समय प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.