पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के आदेशानुसार 'अभिव्यक्ति ' महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह का आयोजन दिनांक 8 मार्च से 14 मार्च तक किया गया जिसके तहत पूरे सप्ताह भर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, शहरों, हॉट बाजार, ग्रामों, शैक्षणिक संस्थान, एनएसएस शिविर में जाकर छात्रों व महिलाओं को घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, दहेज प्रथा, बाल विवाह से व अन्य विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। महिला जागरूकता सप्ताह के समापन अवसर पर विद्यालयीन छात्राओं व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता व खेल का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड बैकुंठपुर में उप पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर साव के नेतृत्व में किया गया जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0---जहाँ विजेता प्रतिभागी का पुरस्कार जूनियर वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कु.अनुपमा यादव,चम्मच दौड़ प्रथम स्थान कु. साक्षी शुक्ला, जलेबी दौड़ प्रथम कु. मुस्कान , चित्रकला प्रथम कु. शिवाली साय पैकरा, कुर्सी दौड़ प्रथम कु. सलोनी नाविक, रंगोली प्रथम कु. रिषिका, निबंध प्रथम कु. वैष्णवी ब्रिसेन सामूहिक खेलों में ग्रुप डी सशक्तिकरण की टीम ने शिक्षिका श्रीमती अर्पणा मिश्रा के नेतृत्व में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
*उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें मिले सम्मान मे -* महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह के सफल संचालन में सौंपे गए कार्यों का उत्कृष्टता पूर्वक निर्वहन करने के लिए पीटीआई लीलावती राजवाड़े, सुनीता राजवाड़े, पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना से श्रीमती दुर्गा राजवाड़े, महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा गठित टीम जिन्होंने अपने कार्यों का उत्कृष्टता पूर्वक निर्वहन किया कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री गिरिजा शंकर साव, महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती कीर्ति तिवारी, महिला आरक्षक श्रीमती प्रतिमा तिर्की, आरक्षक रामलाल कुर्मी, रामबदन, विजय सिंह, सूर्यपाल सिंह, संतोष सिंह रहे।
0---समापन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनों को उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी ने संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त किए गए अधिकारों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध से सजग एवं सचेत रहने की बात कही।
0---अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह समापन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन यातायात सैनिक महेश मिश्रा ने किया।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर,छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.