छत्तीसगढ़..
जिला - बालोद , दल्लीराजहरा दिनांक -15/04/2021 दल्लीराजहरा - झरनमाइंस के पहाड़ी मे स्थित मां दुर्गा मंदिर मे चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मंदिर मे कोविड -19 कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरो मे आम श्रद्धालुओ के लिए बंद है /
जिसके चलते दल्लीराजहरा झरन माइंस पहाड़ी मे 70 वर्ष पुराना माँ दुर्गा मंदिर स्थित है जहा प्रति वर्ष चैत्र नवरात्रि को बड़े धूम धाम सी श्रद्धालुओ के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए है / तथा प्रति वर्ष अपनी मनोकामनाएँ हेतु 200 से 250 ज्योति कलश भक्तो के द्वारा प्रज्वलित किया जाता है /
तथा इस वर्ष कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के चलते मंदिरो मे श्रद्धालुओ का प्रवेश बंद होने के बाद भी मंदिर के पुजारी तथा मंदिर के सदस्यों के द्वारा प्रति दिन पूजा अर्चना किया जाता है /
झरण माइंस के पहाड़ी मे स्थित दुर्गा मंदिर के पदाधिकारी तथा सदस्यों के देख रेख मे मंदिर के स्वक्छ्ता का ध्यान रखा जाता है /
माँ दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष कृपाराम साहू , कोषाध्यक्ष - चेतन सिंह , सचिव - कामता प्रसाद देवांगन , मंदिर के सदस्यगण श्री मनोज सहारे , चेतन लाल कुंजाम , रिनेश साहू , हेमलाल ठाकुर , तेज राम साहू ,
श्री साई हाइयर सेकण्डरी स्कूल के संचालक श्री आर .के .मायने सर उपस्थित थे /
उपस्थित सदस्यों और मंदिर के पूजारी के द्वारा बताया गया की कोरोना संक्रमण लॉकडाउन होने के बाद भी श्रद्धालुओ द्वारा अपनी मनोकामनाएं पूर्ण हेतु ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है /
अंतः कुल 110 ज्योति कलश प्रज्वलित है /
बालोद जिला के दल्लीराजहरा झरण माइंस पहाड़ी मे स्थित माँ दुर्गा मंदिर कई वर्षो से आस्था का केंद्र बना हुआ है / मंदिर मे जहा प्रति वर्ष सैकड़ो के तदात मे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती थी वही कोरोना संक्रमण लॉकडाउन का असर देखने को मिला मंदिर के परिसर मे चैत्र नवरात्रि के तीसरा दिन सन्नाटा पसरा हुआ है /
जिले मे लॉकडाउन के नियमो का मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के आदेशो का पालन करते हुए / भक्तो के प्रवेश मे रोक लगाया गया है तथा मंदिर के पुजारी तथा सदस्यों द्वारा सावधानी बरतते हुए प्रति दिन माँ दुर्गा की पूजा अर्चना किया जाता है /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.