Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 25, 2021

कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री राठौर ने डीएमएफ के तहत दी 3 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति, अब मरीजों को आसानी से उपलब्ध होगी मेडिकल ऑक्सीजन.....



कोरिया जिले को स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी सौगात मिली है। जिले में माइक्रोप्रोसेसर बेस्ड ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रशासकीय स्वीकृति डीएमएफ के तहत कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति, जिला खनिज संस्थान न्यास श्री एसएन राठौर द्वारा जारी कर दी गयी है। इसके लिए 3 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति दी गई है। विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम कंचनपुर स्थित कोविड केयर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना की जायेगी। इससे जिला स्तर पर ही मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।



कलेक्टर श्री राठौर ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से कोरोना संक्रमण से बचाव में उचित इलाज आमजन को उपलब्ध कराने हेतु जिले में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने के संबंध में चर्चा की गई। इस पर उन्होंने जनसुविधा के मद्देनजर डीएमएफ के तहत उक्त कार्य की अनुमति दी है। इससे निश्चित ही जिले में कोरोना से निपटने और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु डीएमएफ के तहत कुल 3 करोड़ 22 लाख 37 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति डीएमएफ के तहत दी गई है।



    बता दें कि खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, सहपठित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान नियम 2015 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र “स्वास्थ्य देखभाल” के तहत प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री राठौर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुण्ठपुर को स्थापना कार्य एवं कार्यापालन अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड अम्बिकापुर को सिविल कार्य हेतु क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, सूरजपुर,सरगुजा छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad