वनरक्षक की अभद्रतापूर्ण व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन।।
मुरैना जिले के दिखतपुरा गांव की तरफ चंबल से अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का वन विभाग की टीम पीछा कर रही थी लेकिन अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग को चकमा देकर रफ्फूचक्कर हो गए।तभी नौकरी करने के बाद मोटरसाइकिल से घर की तरफ जा रहे युवक की वन रक्षक रवि तोमर ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और युवक को भद्दी भद्दी गालियाँ देने लगा।जब युवक राजेंद्र शर्मा ने इसका विरोध किया तो गाड़ी में बैठे कर्मचारियों ने कहा कि तुम रेत का अवैध परिवहन करते हो। ड्यूटी करने के बाद घर वापस जा रहे रहे युवक के मना करने के बाद गुस्साए वन रक्षक रवि तोमर एवं उसके अन्य साथीयों गलेवान पकड़कर दक्कामुक्की कर दी। जिसके बाद युवक ने गाड़ी में बैठी राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण देवरी घड़ियाल केंद्र की अधिक्षका श्रद्धा पन्द्रे और रेंजर लाखन शर्मा को अवगत कराया गया तब कहीं जाकर उन्होंने छोड़ा।उसके बाद रवि तोमर एवं उनके साथी धमकी देकर चले गए।वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ वन रक्षक घड़ियाल केंद्र पर नई अधिक्षका मेडम के आने के बाद अपना रोल जमाने मे लगे हुए है।जबकि वास्तविकता ये है कि वन डिपो के सामने से दिनभर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते हैं तो उन पर कार्यवाही करने में वन विभाग पीछे क्यों हट जाता हैं।या फिर ये कहा जाए कि वन विभाग की मिलीभगत से अवैध रेत का कारोबार फलफूल रहा हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.