गुण्डरदेही । बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सघन दौरा कर स्वास्थ अमला से आवश्यक जानकारी ले रहे है । इस दौरान विधायक के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला में खोले गए 48 बेड वाला कोविड सेंटर में कोविड के उपचार हेतु चिकित्सा उपकरण का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए । ज्ञात हो कि देवरी बंगला मे कोविड सेंटर के खुल जाने से लगभग 50 गांव के ग्रामीणो को इसका लाभ मिलेगा अब नजदीक मे कोविड सेंटर खुल जाने से कोरोना से पीड़ित मरीजो को अब बालोद या अन्य जगहो पर निर्भर नही रहना पड़ेगा ।
श्री निषाद बालोद के जिला हॉस्पिटल भी पहुंचे जहां मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर अस्पताल मे मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ कर हालचाल जाना व उनका हौसला बढ़ाया। अपने दौरे के दौरान संसदीय सचिव ने बालोद के महावीर आईटीआई में खुलने वाले कोविड सेंटर की तैयारी का जायजा भी लिया । जहां जैन समाज के लोगो द्वारा निःशुल्क कोरोना के मरीजो के लिए जगह व भोजन की व्यवस्था किया जाएगा। विधायक निषाद ने कोविड सेंटर खलारी एवं गुण्डरदेही स्वास्थ्य केंद्र के बारे मे डांक्टरो से फोन पर जानकारी लेकर भर्ती मरीजो को उचित उपचार के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी शंभू साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद डॉ. प्रदीप जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.