Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 30, 2021

सुपोषण अभियान के 150वें दिन पूर्ण करते हुए, संस्था, अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों, शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को वितरण किया निःशुल्क भोजन एवं शरबत



रायपुर, दिनांक 30 मई 2021

अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में कोरोना महामारी के शुरुवाती चरण मार्च-2020 से निरतंर गरीबों, असहाय समाज के कमजोर व्यक्तियों के लिए रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों मे  सैकड़ों लोगों को लॉकडाउन लगने में उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए, अवाम ए हिन्द संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में पद अधिकारियों व सदस्यों की टीम हर वर्ग के कमजोर व्यक्तियों तक पहुंकर सूखा राशन, दवाई, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता की गई थी। संस्था का उद्देश्य यही था कोई भी व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। सामाजिक हितों में इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए जरूरतमंदों को पौष्टिक गर्म खाना पहुंचा कर निरंतर कार्य किये गए।



संस्था द्वारा 2021 के पूर्व एक सर्वे किया गया जिसमें पाया गया कि रायपुर राजधानी में अभी भी लोग आर्थिक रूप परेशान हैं और भूखमरी के शिकार हो रहे है। संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान द्वारा एक आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई जिसमें सभी पदाधिकारियों वा सदस्यों की उपस्थित में पारित किया गया था कि समाज के हर कमजोर व्यक्तियों के आर्थिक स्थिति बेहतर नही कोरोना महामारी के चलते हुए मजदूरों ठेला रिक्शा चलाने वाले लोगों को मजदूरी नही मिल रही हैं और ना ही कोई काम, खाने के लिए लाले पड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में मानवता और इंसानियत के मद्देनजर रखते हुए, संस्था पूर्ण रूप से तैयारियां करके लम्बे समय से जरूरतमंदो के लिए स्वादिष्ट भोजन का नाम सुपोषण अभियान नाम दिया गया था। यह कार्य 1 जनवरी 2021 को शुरूवाती साल के पहले दिन से ही सुपोषण अभियान संचालित किया गया है। जिसमे जरूरतमंदों, शासकीय अस्पतालों में मरीज के परिजनों को दोनों वक़्त का भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इस कार्य का नेतृत्व स्वयं संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा किया जा रहा है। 



इसी कड़ी में आज 30 मई 2021 को निरन्तर रूप से बाँट रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 150 दिन पूर्ण करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों, निराश्रित एवं शासकीय अस्पताल, डीकेएस में मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया गया साथ ही गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु सहयोगियों ने शरबत भी पिलाया। 



इस मानवीय कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अरहम खान, अनमोल एवं अन्य सदस्यों से सहभागिता निभाई।







प्रेषक :

ज़ुबैर खान,

मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad