Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 8, 2021

बेमेतरा जिले में टीकाकरण का दिखा जबरदस्त उत्साह



देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 08 मई ।राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर बेमेतरा के मार्गदर्शन से आज  शनिवार कोबेमेतरा जिले में 18 - 44 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं में टीकाकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह  देखा  गया। आज कुल 800 युवाओं ने टीकाकरण करवाया जिसमें 615 सामान्य , 170 बीपीएल और 15 अंत्योदय  शामिल थे।

 टीकाकरण को सभी वर्गों के लिए खोले जाने एवं मुफ्त में टीकाकरण प्रदाय के लिये राज्य सरकार को युवाओं ने धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। साथ ही टीकाकरण के प्रति जो अनावश्यक भ्रांति है उसको अस्वीकार करते हुए कोरोना टीका पर भरोसा जताया और अपने परिजनों को भी टीका लगवाने हेतु प्रतिबद्धता प्रगट किये।


  जिले में अभी  सभी नगरीय निकायों में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के लिए टीकाकरण केंद्र चलाये जा रहें हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोरोना  वैक्सीन लगवा रहे है। टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालन हेतु आज सीईओ जिला पंचायत ने बेमेतरा, साजा , देवकर , परपोड़ी , थानखम्हरिया के टीकाकरण केंद्र में जाकर निरीक्षण किया साथ ही टीकाकरण को बढ़ाने हेतु मुख्य कार्य पालन अधिकारी नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत को   प्रचार- प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण का लाभ मिल सकें , जिससे कोरोनो को फैलाव कम  हो सकेगा।


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad