सूरजपुर -12 जून 2021,कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल देव ने बताया कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. सूरजपुर द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कृषि सेक्टर में ट्रैक्टर ट्राली योजना, टर्म लोन योजनान्तर्गत- डेयरी योजना, बकरी पालन, मछली पालन, वर्मी कपोस्ट, पोल्ट्री आदि, माइक्रो क्रेडिट योजना योजनान्तर्गत- मछली पालन, पोल्टी, मसाला, राईस मिल, दाल मिल, इत्यादि एवं उद्योग सेवा सेक्टर अन्तर्गत- फेब्रिकेशन, बेकरी,
abcd
सीमेन्ट, पोल एवं गमला, ब्रिक्स आदि परिवहन सेक्टर अन्तर्गत- गुड्स कैरियर योजना, पैसेन्जर व्हीकल योजना तथा सेवा सेक्टर अन्तर्गत- किराना, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर सेन्टर, कोचिंगसेन्टर, फोटो कॉपी, स्टेशनरी, कपडा व्यवसाय, स्व सहायता समूह के लिए कैटरिंग, दोना पत्तल, मसाला व्यवसाय, बेकरी आदि एवं आदिवासी महिला सशक्तिकरण अन्तर्गत- ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, जनरल स्टोर आदि। हितग्राहीयों का संभावित लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अतः जिले के आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है आवेदन पत्र जमा करने हेतु अन्तिम तिथि 21 जून 2021 होगी।
abcd
कार्यालय समय पर आवेदक, आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। आवेदन जमा करते समय निम्न शर्तों का पालन आवेदक करेंगे जिसमें आवेदक जिले का मूल निवासी हो, उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के च हो, आवेदक की वार्षिक आय 98,000 ग्रामीण क्षेत्र में, 1,20,000 शहरी क्षेत्र में हो एवं अ.ज.जा. वर्ग का हो प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। आवेदक की जाति सम्बंधी प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी का प्रस्तुत करना होगा, आवेदक किसी भी वित्तीय संस्था का कर्ज दार न हो, का बकाया प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा, आवेदक का ड्रायविंग लायसेंस यदि वाहन से सम्बंधित हो तो। ट्रेक्टर ट्राली हेतु आवेदक के हक में 5 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है, आवेदक का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता सूची या निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड एवं आवेदक का बीमा पॉलीसी हो।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.