छत्तीसगढ़ : संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के अनुशंसा पर विधायक प्रतिनिधि श्री कामत कुमार साहू को जनभागीदारी समिति में दी गई जिम्मेदारी
12 जून / रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद पिछले 2.5 सालों में लगातार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को उनके गुणवत्ता के आधार पर अलग अलग समितियों में जिम्मेदारी दी जा रही हैं। इसी कड़ी में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी देनी शुरू कर दी हैं
जिसके फलस्वरूप विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के अनुशंसा पर विधायक प्रतिनिधि श्री कामत कुमार साहू जी को शासकीय दूधाधारी श्री वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय, रायपुर के जनभागीदारी समिति में शामिल किया गया हैं। इस दौरान राजधानी रायपुर के 2 अन्य शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति की घोषणा की गई जिसमें शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय और शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी शामिल हैं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.