सूरजपुर - 21 जून 2021, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैयाथान से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड ओड़गी में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत मयुरधक्की, लांजित, विशालपुर, पासल, कैलाशनगर, खोहिर, छतरंग विकासखण्ड़ ओड़गी का नवीन आबंटन किया जाना हैं। जिसके लिए आमजनों, सहकारी समितियाॅ, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देषीय सहकारी समिति (लेम्पस, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें इच्छुक संस्था 30 जून 2021 तक कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सूरजपुर में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.