किसान मोर्चा की जांच समिति के सदस्यों ने संग्रहण केंद्रों का किया दौरा
जिला -कोंडागाँव
गिरीश जोशी
कोन्डागांव -: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जांच समिति के सदस्य सेवक नेताम पूर्व विधायक केसकाल, प्रवीर बदेशा प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा,अंजोरी नेताम जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने कोण्डागांव जिले के अंतर्गत आने वाले चारों संग्रहण केन्द्रों का भ्रमण कर बताया की छतीसगढ़ शासन की गलत नितियों के कारण प्रदेश मे धान का भारी नुकसान हो रहा है
इस कारण धान मे सुखती होना स्वाभाविक है ,जिसकी भरपाई लेम्पस प्रबन्धकों से होनी है शासन की गलत नितियों का खामियाजा प्रबन्धकों को भुगतना पडेगा या लेम्पस के खातेदार किसानों की शेयर के पैसों से भरपाई की जायेगी, घूम फिरकर नुकसान तो जनता का ही होगा ,जिन किसानों ने बारदाना दिया है उनका पिछले वर्ष का भुगतान अभी तक नही हुआ है किसानों ने 30 और 35 रुपये मे खरीद कर बारदाना दिया है पर शासन किसानों को 7 रुपये प्रति बारदाने का भुगतान करेगी, आज की स्थिति मे लेम्पस मे खाद की कमी के कारण किसान भटक रहे है ,छतीसगढ़ की काग्रेंस सरकार की गलत नितियों के कारण किसानों के साथ साथ प्रदेश की जनता को भी नुकसान हो रहा है ,आज जो धान सड़कर खराब हो रहा है कल उसका खराब चावल प्रदेश की जनता को खाना पडेगा, जांच समिति के साथ किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिराम, नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश दुग्गा और अजय सेठीया भी थे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.