थाना अनंतपुर क्षेत्र के ग्राम एरला के गागड़ा गांव में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
जिला -कोंडागांव
गिरीश जोशी
कोंडागांव --थाना अनंतपुर के ग्राम एरला के गागड़ा गांव में महिला गायत्री लोहार की हत्या कर दी गयी थी , 20 जून को रात्रि में थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 14/2021 धारा 302 भा. द. वि. का प्रकरण दर्ज किया गया था ,पुलिस अधीक्षक जिला कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में आरोपी का पता तलाश में पाया कि आरोपी गुड्डू उर्फ केशब लोहार पिता बिश्नाथ उम्र 28 वर्ष उड़िसा गोटीगुड़ा का रहने वाला है, तलासी के दौरान सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मृतिका गायत्री लोहार पूर्व में आरोपी गुड्डू की पत्नी थी ,उसके तीन बच्चे थे ,बच्चे को ओड़िशा में छोड़कर कुछ दिन पहले गागड़ा के सोमन पोयम के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रह रही थी, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोंडागांव रिमांड पर पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी -जितेंद्र गुप्ता, स.उ.निरीक्षक -सुदर्शन मजूमदार , प्रा.आरक्षक मिलान दिवान, आरक्षक-741 धनसिंह कोर्राम,677 मानकेर सलाम ,344 शशिभूषण ,सहा.आर. 2040 नोहरु नेताम की सराहनीय भूमिका रही !



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.