Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 21, 2021

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया रतनपुर ताहिर अली

रतनपुर 




रतनपुर....अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा  ऑनलाइन योग शिविर  का आयोजन किया गया था इस आयोजन के मुख्य अभ्यगत उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्यपाल महामहिम परम श्रद्धेया आनंदीबेन पटेल जी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.रामकृष्ण राव जी रहे उज्जैन के विक्रम विश्व विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्या भारती के आह्वान पर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विद्या भारती के सभी पदाधिकारी, अभिभावक गण, आचार्य परिवार, समिति परिवार पूर्वछात्रो की बड़ी संख्या में आनलाईन सहभागिता रही. इस अवसर पर यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने  योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे दैनिक जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है ऐसे में जब पूरा विश्व करोना महामारी से पीड़ित है तब हम सब को जागरूक नागरिक बनकर के आज के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारे दैनिक जीवन में योग का एक महत्वपूर्ण स्थान होगा।


कार्यक्रम को विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डी राम कृष्णा राव ने भी संबोधित किया सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के आह्वान पर आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में रतनपुर के 132 परिवारों के 331 लोगों की सहभागिता रही जिन्होंने कोरोनो गाईडलाईन का पालन करते हुए अपनी अपनी सहभागिता दिखा कर के योग के विभिन्न आसनों का अपने घरों में ऑनलाइन अभ्यास किया सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव,सरस्वती बाल कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश सोनी पूर्व,एल्डरमैन रोहिणी बैसवाड़े एवं रविंद्र दुबे,महांत्री,संतोष तिवारी,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष तिरिथराम यादव, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप,ठाकुर प्रदीप सिंह की उपस्थिति में योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आज के इस कार्यक्रम में अपने अपने घरों में ऑनलाइन माध्यम से योग कर रहे गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी दिनेश पांडेय,वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर शांडिल्य, श्रीमती वत्सला श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, सहित सभी अभिभावकों समिति के सदस्यों, पत्रकार मित्रो,पूर्व छात्रों,पूर्व आचार्य,एवं आचार्य परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad