ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. यहां तक की हाथापाई की नौबत आ गई. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आपस में उलझ गए. हालांकि पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हुआ।
देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है. आज भी जगदलपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।इसी दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव बीजेपी कार्यालय से बाहर निकलकर कांग्रेसियों के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे।
देश में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यालय के समक्ष में दोनों राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसमें पुलिस बल के द्वारा दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करती रही।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने बताया कि यह कांग्रेस की सरकार गुंडागर्दी कर रही है व इन्हें किसी भी निजी कार्यालय में आंदोलन करने का अधिकार किसने दिया यह सत्ता का दुरुपयोग है।
शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया केंद्र की मोदी सरकार को असफल सरकार करार दिया उन्होंने कहा केंद्र की गलत नीतियों के चलते वर्तमान समय में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है पेट्रोल डीजल सहित हर आवश्यक सामग्रियों के दामों में दोगुनी से तीन गुनी तक वृद्धि दर्ज की जा रही है इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है।
सांसद के काफिले को रोकने की हुई कोशिश...
इसी दौरान बस्तर सांसद दीपक बैच का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था. जिसे देख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. यह नजारा देख कांग्रेसी फिर आक्रोशित हो गए. तभी कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है. बीजेपी की तरफ से भी कांग्रेस भवन के घेराव की तैयारी की जा रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.