Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 15, 2021

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के घर में आई खुशहाली

 
खेती-किसानी में बढ़ा रूझान

बिलासपुर 15 जून 2021/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिये गये किसान हितैषी फैसलों के चलते राज्य में खेती-किसानी में किसानों को रूझान बढ़ा है। इस खरीफ सीजन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त 21 मई को मिलने से किसानों के घरों में खुशहाली आ गई है। योजना के तहत् राशि मिलने से किसान खेती-किसानी के कार्य में जुट गए हैं।

मस्तूरी विकासखण्ड के मस्तूरी ग्राम पंचायत निवासी श्री ओम प्रकाश यादव को पहली किश्ती के रूप में 10 हजार रूपये की राशि मिली है। श्री यादव ने बताया कि उनके परिवार में 8 लोग रहते हैं, उनकी तीन संतान है। वे इस राशि से खाद-बीज खरीदेंगे एवं बच्चों की शिक्षा पर व्यय करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का भरण-पोषण कृषि कार्य से होता है। वैश्विक महामारी कोविड-19 से आई आर्थिक तंगी के बावजूद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही इस योजना से उन्हें राहत मिली है। इसी ग्राम पंचायत के निवासी श्री रामकृष्ण तिवारी के पास चार एकड़ कृषि भूमि है। उनके खाते में पहली किश्त के रूप में 5 हजार रूपये की राशि आई है। उन्होंने बताया कि इस राशि से उन्हें कृषि कार्य में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए वे कहते हैं कि इस योजना से किसानों की जिन्दगी बदल गई है। समय-समय पर राशि मिलने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं होता। वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के चलते खेती-किसानी मुनाफे का व्यवसाय बन गया है।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad