Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 27, 2021

*पुलिस अधीक्षक ने ली 07 घण्टे की क्राइम मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.....!*

 *पुलिस अधीक्षक ने ली 07 घण्टे की क्राइम मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा निर्देश.....!*



खबर कोरिया जिले से है जहाँ पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा क्राइम मीटिंग लिया गया। 7 घंटे की मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों के अपराध की समीक्षा की गई।



थाने में होने वाले प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लघु अधिनियम, आबकारी एक्ट, एमबी एक्ट की बारीकी से जांच की गई एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया की थानों में लंबित शिकायत, अपराध, मर्ग का तुरंत निराकरण किया जाए साथ ही क्षेत्र में होने वाले अवैध कारोबार जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ एवं कोयला चोरी में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध करे।



 पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने एवं फरियादी को कानून से संबंधित जानकारी देवें जिससे कि पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम रहे। एसपी द्वारा गुंडा बदमाशों पर विशेष निगरानी रखते हुए लंबे समय तक अपराध नहीं करने वालों को उक्त सूची से अलग करने का निर्देश देते हुए स्वयं जांच करने को कहा गया।



क्राइम मीटिंग में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री धीरेंद्र पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, रक्षित निरीक्षक, स्टेनो, रीडर एवं शिकायत शाखा प्रभारी मौजूद रहे।



*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad