सूरजपुर -16 जुलाई 2021,जन चौपाल शिविर में आए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े बिहार पुर क्षेत्र के आरबीसी 6(4) के तहत मृत्यु हुए परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदाय की। मृतक भगतराम पिता महिपाल का मृत्यु 28 जुलाई 2020 को आकाशीय बिजली गिरने से, मृतक बृजेश पिता लक्ष्मण की मृत्यु सर्पदंश से 18 सितम्बर 2019 को, मृतक रुपसाय अगरिया पिता झगरसाय की मृत्यु 17 अगस्त 2020 को सर्पदंश से,
मृतक शिवचरण साहू पिता जगधारी की मृत्यु 17 सितम्बर 2019 को आकाशीय बिजली गिरने से, मृतक उमेश कुमार पिता रामप्रसाद की मृत्यु 28 मई 2020 को सर्पदंश से, मृतक अकालू पिता संतू की मृत्यु 12 मार्च 2020 आकाशीय बिजली गिरने से, मृतिका सीताकुंवर पति संतोष की मृत्यु 14 जुलाई 2019 को सर्पदंश से, मृतिका बिराजो सिंह पुत्री अजमेर सिंह की
मृत्यु 23 अगस्त 2017 आकाशीय बिजली गिरने से, मृतिका फूलमतिया पति रंजीत पंडो 17 अप्रैल 2020 को सर्पदंश से, मृतिका पानपति पिता लालमन की मृत्यु 03 मार्च 2020 को कुआं में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। आज जन चौपाल के दौरान क्षेत्रिय विधायक श्री पारसनाथ राजवाडे़ ने मृतकों के निकटतम वारिसो को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदाय की।
उन्होने जिला प्रशासन को आरबीसी 6(4) के तहत निराकरण किये गये कार्यो की सराहना की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.