Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 14, 2021

जगदलपुर/जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व व अगुवाई में केंद्र की मोदी सरकार के हिटलरशाही नीति पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेसियों ने साइकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया...!!!

 ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह


पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन अनवरत जारी.

पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में, केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही, जनता महंगाई से त्रस्त.

एक तरफ देश की गरीब जनता कोरोना के कोहराम से लड़ रही है और दूसरी तरफ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है बहोत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन निरन्तर अपने उफान पर मोदी जी तरक्की का यह कैसा वार पेट्रोल हो गया सौ के पार...

केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कोआ केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं.


 


जगदलपुर..

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य उत्पादों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय में अध्यक्ष मान.राजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं ग्रामीण अध्यक्ष मान. बलराम मौर्य,संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ,महापौर मान. सफीरा साहू,सभापति मान. कविता साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के गरिमामय उपस्थिति में "साइकिल यात्रा" निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें महंगाई की मार झेल रही जनता ने भी पूर्ण समर्थन देकर में अपनी सहभागिता दर्ज की।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है केंद्र सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है कांग्रेस जनता के साथ है और महंगाई को नियंत्रित करने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करती रहेगी बीते सात सालों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड गढ़ दिए हैं गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर की अमीरी बढ़ती जा रही है मुनाफाखोरी को सरकार की नीतियां बढ़ावा दे रही हैं वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान,त्रस्त व दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, यह है देश की मोदी सरकार, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में पड़ा है केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही हो जनता महंगाई से त्रस्त है।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत बेतहाशा बढ़ रही हैं अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर अपनी हिटलर नीति को उजागर किया है केंद्र सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही है जनता महंगाई से त्रस्त है केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है।

महापौर सफीरा साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है बड़े-बड़े उद्योगपति मौके का फायदा उठाकर सूदखोरी और मुनाफाखोरी में लगे हैं और केंद्र की मोदी सरकार उनके इशारे पर चल रही है दुर्भाग्य है इस देश का जिसकी कमान राजघराना के हाथों में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश की अर्ध/आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे है मोदी जी शर्म करो उद्योगपतियों की कठपुतली बनना बंद करो।

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जनपद सदस्य ने भी उद्बोधन देकर केंद्र सरकार की नाकामियों का उजागर किया और उसकी गलत नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई मंहगाई का विरोध किया।

ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने मंहगाई के खिलाफ साइकिल यात्रा में उपस्थितजनों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की और इसी तरह आगे भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

 विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश/जिला/ब्लॉक पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यगण नगर निगम/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/सहकारी क्षेत्र के सदस्यगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में साइकिल यात्रा में उपस्थित होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad