Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 27, 2021

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्ण आयोजित करने ली बैठक। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने दिए निर्देश। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी, बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

 

सूरजपुर - 27 जुलाई 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्ण आयोजित करने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह  जिले के बालक हाई स्कूल स्टेडियम में 15 अगस्त को हर्षोल्लास और उमंग पूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। उन्होंने समारोह के आयोजन के लिए बैठक में अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।

कलेक्टर ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के लिए बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड से सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बैठक व्यवस्था पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। सभी आगंतुको को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समारोह की तैयारी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ध्वजारोहण के एक दिन पहले तिरंगे के सही होने की जांच कर और उसे फहराने का पूर्वाभ्यास अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का कड़ाई से पालन करते हुए गरिमामय ध्वजारोहण करने कहा।

मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री के आम जनता के नाम प्रेषित संदेश का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन होगा।  पुलिस बल सहित विभिन्न टुकड़ियो द्वारा परेड कर सलामी दी जाएगी। कलेक्टर ने 15 अगस्त को मिनट-टू-मिनट क्रमबद्ध कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है । बैठक में कलेक्टर ने मुख्य समारोह में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साउंड सिस्टम, पेयजल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता, आमंत्रण पत्र, प्रशस्ति पत्र, मेडल आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad