जम्मू : जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने के लिए आतंकी हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। अब एक बार फिर जम्मू में ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई है। 13-14 जुलाई की मध्यरात्री को अरनिया सेक्टर में लाल रोशनी देखी गई। सीमा पर तैनात जवानों ने उस लाल रोशनी पर निशाना साधते हुए फायरिंग की जिसके बाद लाल बत्ती वाली वस्तु वापस लौट गई। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। हालांकि अबतक कुछ मिला नहीं है।
गौरतलब है कि दो जुलाई को पाकिस्तान के ‘क्वाडकॉप्टर’ ने अरनिया सेक्टर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस दौरान बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वह पीछे हट गया था। आतंकवादियों द्वारा भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का पहला मामला 27 जून को सामने आया था। जिसमें जम्मू शहर के भारतीय वायुसेना अड्डे पर दो विस्फोटक गिराए गए थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.