गुण्डरदेही । गुरुर ब्लाक के ग्राम पंचायत धनेली मे श्मशान घाट को सुंदरता बनाने सोमवार को तीन सौ मिश्रीत पौधे का वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात ध्रुवे अध्यक्ष ज.प. गुरूर अध्यक्षता तोषण साहू उपाध्यक्ष जप. गुरूर विशिष्ट अतिथि राजश्री यादेश्वर क्षत्रिय सभा जप. गुरूर विशिष्ट अतिथि खेदूराम साहू सेवानिवृत्त प्रधान पाठक धनेली अगरहिज राम पटेल व गोविन्द राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत धनेली थे ।
स्वागत भाषण देते हुए सरपंच गोविंद साहू ने गांव की समस्यो से अवगत कराते मुक्तिधाम में चेकर टाईल्स लगाने तथा बोर खनन व मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग निर्माण संबंधी मांग पत्र सौंपा जिस पर मुख्य अतिथि ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की विशिष्ट अतिथि रहे श्रीमति राजश्री क्षत्रिय ने कहा कि धनेली का यह वृहत मिश्रित वृक्षारोपण अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायक होगा एवं पर्यावरण में सुधार होगी।
तोषण लाल साहू ने कहा कि वृक्षारोपण से हमे आक्सीजन तो मिलेगी साथ ही आने वाले समय में पर्याप्त वर्षा भी होगी कार्यक्रम का संचालन कुलेश्वर तेलासी व आभार चिमन लाल बनपेला ने किया इस अवसर पर ग्रामीण पंचगण व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.