Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 31, 2021

बेन स्टोक्स ने फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया ब्रेक

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


लंदन -- इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अनिश्चितकाल तक के लिये ब्रेक ले लिया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है। स्टोक्स ने इसकी घोषणा करते हुये बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और चोटिल ऊंगली को आराम देने के लिये अनिश्चितकाल तक के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं। इसका मतलब है कि वे चार अगस्त से नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में भारत के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। इंग्लैंड एंड बेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बताते चलें इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान स्टोक्स की ऊंगली फ्रैक्चर हो गयी थी जिसका बाद में ऑपरेशन हुआ था।  उनकी चोट अभी पूरी तरह से सही नहीं हुई है। ईसीबी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि वो स्टोक्स के फैसले का पूरा समर्थन करता है और हम खेल से दूर रहने की अवधि के दौरान उसकी मदद करना जारी रखेंगे। इंग्लैंड मेंस क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने कहा,'बेन ने अपनी भावनाओं और भलाई के बारे में खुलकर बात करने का जबरदस्त साहस दिखाया है। हमारा प्राथमिक ध्यान हमेशा हमारे सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कम स्वतंत्रता के साथ परिवार से दूर समय बिताना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पिछले 16 महीनों में इन वातावरणों में लगभग सभी पर असर डाला है। बेन को तब तक रेस्ट दिया जायेगा जब तक उनको इसकी जरूरत होगी और हम भविष्य में में उन्हें इंग्लैंड के लिये क्रिकेट खेलते हुये देखने के लिये उत्सुक हैं। अभी स्टोक्स की जगह समरसेट के क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल किया जायेगा। हम अनुरोध करते हैं कि इस दौरान बेन और उनके परिवार को प्राइवेसी का सम्मान किया जाये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad