Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 20, 2021

कलेक्टर ने नगरीय निकाय के सीएमओ की ली बैठक, नगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट लगाने के दिए निर्देश।


सूरजपुर - 20 जुलाई 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के सभी नगरी निकाय के नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में शहर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, जल जनित रोगों के उपचार, विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार करने हेतु सभी नगर पालिका अधिकारियों को स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरी क्षेत्र में अधूरे, अप्रारंभ निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने एवं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए नगरी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने निर्देशित किया।        

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शहरी क्षेत्रों में गौठान का संचालन हेतु निर्देशित किया इसके अलावा उन्होंने क्रय किए गए गोबर से कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट तैयार कर गोधन न्याय योजना ऐप के माध्यम से विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में रोड में घूम रहे आवारा पशुओं एवं आवारा कुत्तों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी सीएमओ को अपने क्षेत्र के वार्डो का निरीक्षण कर समस्या से अवगत होकर निराकरण करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग, चबुतरा निर्माण, पौनी पसारी, बाऊंड्रीवाॅल, के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad