जिला बलौदाबाजार भाटापारा सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथबंद के पंच एवं ग्रामीण पहुंचे जनपद पंचायत सिमगा सचिव सहायिका हटाने की है मांग
जनपद सभाकक्ष में पंचों एवं ग्रामीणों ने अधिकारीयों के समक्ष दिया संयुक्त बयान
सिमगा ब्लाक के राज्यसभा सांसद छाया वर्मा गोद ग्राम पंचायत हथबंद जहां से पंचो व ग्रामीणों ने सचिव खडा़नंद वर्मा व रोज सहा कामिनी निषाद के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। पंच व ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर जनपद पंचायत सिमगा में शिकायत दर्ज कराए थे व हथबंद से हटाने आवेदन दिये थे। तभी 22/07/21 को गठित जांचदल अधिकारी ओपी पुरैना, अमीत कुमार वैद्य, दुर्गेश साहु, हथबंद पंचायत पहुंचे जहां शिकायतकर्ता एक पंच व सचिव खडा़नंद वर्मा नदारद रहे, अधिकारीयों ने खिलाफ जो है संयुक्त बयान प्रस्तुत करने कहा, वहीं सचिव से त्रस्त आक्रोशित ग्रामीणो ने अधिकारी के समक्ष हथबंद सचिव खडा़नंद वर्मा मुर्दाबाद, लापरवाह सचिव सहायिका नहीं चाहिए के नारे लगा दिए अंत में अधिकरी बयान लेने से इंकार कर दिए और चले गए। दो दिन बाद पंचों द्वारा बिना बयान लिए चले जाने पर बोला गया तभी जनपद सीईओ द्वारा 26/07/19 को जनपद सभाकक्ष में सभी को बुलाया गया जहां जांच अधिकारीयों में (करा.एवं पंचा. इंस्पे.अधि.) हरिश्चंद्र साहु, (प्रोग्रा.मनरेगा अधि.)अमीत वैद्य, (स.आ. लेखा.परि.एवं करा.अधि) दुर्गेश साहू, राजरानी तिवारी पंचो में प्रकाश पाल, मुलचंद टंडन, नरेंद्र अनंत, नरेंद्र ध्रुव,अर्चना समुंद्रे,मोंगरा ध्रुव,आरती जांगड़े, ललिता जोगी,रुबि यादव, सचिव खडा़नंद वर्मा, सहायिका कामिनी निषाद, व सचिव सहायिका के खिलाफत चालिस के संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जहां पंच ग्रामीणों ने संयुक्त बयान प्रस्तुत किया। जिसका निवारण सचिव सहायिका द्वारा नहीं करने ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। वहीं सचिव सहायिका ने भी अपने बचाव में लिखित बयान दिये। अधिकारीयों ने एक हफ्ते के अंदर मामले पर सुनवाई करने आदेश दिये है, सभाकक्ष में पंच प्रतिनिधि जित्तू यादव, योगेश मोनु समुद्रे, मुलचंद ध्रुव,खिलेद्र जांगड़े, ग्रामीणों में ईश्वर निषाद, शंकर ध्रुव, संतोष ध्रुव, जागेश्वर निषाद,राजा गायकवाड़,मंगल ध्रुव,भारतभूषण निषाद,अवध ध्रुव,संतु देवदास,बंशी ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव, विश्राम निषाद, राकेश निषाद,दुर्गा निषाद,शिव चंद्राकर, पुरुषोत्तम निषाद, राकेश, मिथुन, कमलेश, चांद,बंटी,अशोक, कारी,हरिशंकर बघेल, प्रेमदास कोसले,सोनू, देवानंद, अखिलेश,गोल्डी, संजय आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.