*टेंगनमाड़ा.. करवा से कटेलीपारा मार्ग , पुलिया बहे लगभग दो वर्ष बीत गए जानकारी के बाद भी विभागअधिकारी मौन जनप्रतिनिधियों से लगी आस*
बेलगहना .... बेलगहना के टेंगनमाड़ा करवा से कटेलीपारा को जोड़ने वाला एकमात्र पुलिया जो कि अब पूरी तरह से बह चुका है। कटेलीपारा बस्ती के लोगों को राशन, बच्चों के पढ़ाई, स्वास्थ्य गत सुविधाओं के लिए करवा आना ही पड़ता है। कटेलीपारा के लोगों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए पथरीली पहाड़ी के सहारे उपका होकर बेलगहना जाना पड़ता है जोकि वहाँ से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।
पुलिया के बहने को लगभग 2वर्ष पूरे हो चुके हैं जिसकी शिकायत अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भी दी गई परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है।
नए पुलिया की मांग लोकसभा सांसद अरुण साव से भी की गई है। भाजयुमो मंडल महामंत्री बेलगहना राम प्रताप सिंह ने मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप साहू के साथ मिलकर लोगों के सुविधा हेतु बरसात पूर्व ही बिलासपुर सांसद अरुण साव को कराया था अवगत।
आमजन को शासन से सुविधाओं के मामले में केवल उपेक्षा ही मिल रही है वहीं जनप्रतिनिधियों से भी कोई उम्मीद नहीं दिखाई पड़ती। ऐसे में कटेलीपारा बस्ती के लोग बरसात के इस मौसम में कहीं स्वास्थ्य गत कारणों से परेशान होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
इन भोले भाले लोगों के आवागमनका एक मात्र जरिया यह पुलिया था जहाँ अब केवल नाला ही दिखाई पड़ता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.