Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

खेतों में पानी नहीं पड़ने लगी दरार, 52 ग्रामों में किसानी पिछड़ी, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने कोडार बांध से पानी देने कि मांग किया




 महासमुंद 11 अगस्त 2021/ जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने किसानों के खेत में पानी की तकलीफ़ को देखते हुए।  आज चंद्राकर जी ने बताया कि लगभग 52 ग्रामों के किसानों के खेत में रोपाई, बियासी, निदाई, चलाई का कार्य बाकी है। कई जगहों पर रोपाई लग गया है, लेकिन उन खेतों में पानी कि कमी के वजह से बड़ी- बड़ी दरार उत्पन्न हो गया है। जिसके कारण फसल को काफी नुकसान होने के साथ-साथ कृषकों को काफी आर्थिक नुकसानी होने की पूर्ण संभावना है। किसान सोसायटी/बैंकों से कर्ज लेकर कृषि कार्य कर रहा है किन्तु उचित समय में पानी उपलब्ध नहीं होने से फसल खराब होने के कारण उसे काफी आर्थिक क्षति होगी इसके साथ ही किसान सोसायटी/बैंक का कर्जदार हो जायेगा।


जागेश्वर जुगनू चंद्राकर जी ने कहा कि वर्तमान में मैं जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 का सदस्य हूं मेरे द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम घोड़ारी, मुढेना, नांदगांव, बेलसोंडा, साराडीह, खरोरा, मचेवा, बरोडाबाजार, परसट्ठी, बम्हनी, चिंगरौद, परसकोल के साथ-साथ अन्य ग्राम बेमचा, परसदा, लोहारडीह, बनसिवनी, सोरिद, कौंदकेरा, बंजारी, तुमगांव, भोरिंग, अछोली, जोबा, मालीडीह, पिरदा, अमावश, बेलटुकरी, गोपालपुर, कांपा, मुस्की, खट्टीडीह, अछरीडीह, बिरकोनी, बरबसपुर, बडगांव आदि ग्रामों के किसानों के द्वारा मुझे खेतों में सिंचाई कार्य हेतु कोडार बांध से पानी दिलाने हेतु मौखिक रूप से निवेदन किया गया है।


चंद्राकर जी ने जिला कलेक्टर डोमन सिंह एवं जल संसाधन विभाग  से निवेदन है कि उपरोक्त तथ्यों को सहानुभूतिपूर्वक विचार कर किसान व मजदूर के हित में जल्द से जल्द किसानों को सिंचाई कार्य हेतु कोडार बांध से पानी उपलब्ध कराने का आदेश करने की कृपा करें।


आपको बता दें कि जागेश्वर जुगनू चंद्राकर स्वयं किसानी करते हैं इसलिए किसानों के साथ होने वाले पीड़ा को भली-भांति समझते हैं, उन्होंने किसानों के साथ देते हुए किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ें हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad