Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

उड़ीसा सीएम ने स्टेट ओलम्पियन्स को किया सम्मानित

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


भुवनेश्वर -ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में बेहर प्रदर्शन करने वाले राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को आज भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को ढाई-ढाई करोड़ रुपये दिये। वहीं पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली हाकी टीम की सदस्य दीप ग्रेस एक्का और नमिता टोप्पो को पचास -पचास लाख रूपये दिये। इस दौरान सीएम पटनायक ने लाकड़ा और रोहिदास को राज्य पुलिस विभाग में पूलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुये खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत जारी रखने के लिये कहा। लाकड़ा और एक्का ने सीएम को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। सीएम पटनायक ने टोक्यो में किये गये शानदार परफॉर्मेंस को लेकर बात की और सभी को शानदार परफॉर्मेंस करने के लिये बधाई देते हुये हॉकी खिलाड़ियों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर ओडिशा खेल एवं युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा और ओडिशा हॉकी प्रोत्साहन परिषद के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, खेल सचिव आर वीनील कृष्ण और हाई-परफॉर्मेंस सेंटर और स्पोर्ट्स हॉस्टल के हॉकी खिलाड़ी भी सम्मान समारोह में मौजूद रहे। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में पुरुष और महिला टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। पुरुष टीम जहां 41 साल बाद पदक जीतने में कामयाब हुई तो महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची। महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद कांस्य पदक के लिये ग्रेट ब्रिटेन से मैच खेली थी। रानी रामपाल की टीम को इस मैच में हार मिली थी , टीम चौथे स्थान पर फिनिश की। बताते चलें कि कलिंगा स्टेडियम हॉकी का ग्लोबल हब बन गया है , पुरुष हॉकी विश्व कप का अगला संस्करण कलिंग स्टेडियम , भुवनेश्वर में ही खेला जायेगा। खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान पर वापस आने के लिये उत्साहित थे जहां उन्होंने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की थी जिससे उन्हें ओलंपिक में अच्छा परफॉर्मेंस करने को लेकर काफी मदद मिली।


प्रदेश में बनेंगे 89 नये स्टेडियम


ओडिशा सरकार ने राज्य में खेलों के लिये बेहतर सुविधायें और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने को लेकर 693.35 करोड़ रुपये की लागत से 89 बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि इन स्टेडियम का निर्माण अगले 18 महीनों में हो जायेगा , साथ ही महामारी और आपदा के दौरान इन स्टेडियमों को जरुरत के हिसाब से अस्पतालों में भी परिवर्तित किया जा सकेगा। ये 89 बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में बनाये जायेंगे जिससे कि आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने के लिये खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके। बता दें कि, ओडिशा सरकार भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों ही की ऑफिसियल स्पॉन्सर भी है। इसके साथ ही राज्य सरकार के प्रयासों से ही वर्ष 2018 में हॉकी विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad