Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 9, 2021

नीरव मोदी की भारत वापसी पर लगा ब्रेक

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


लंदन - भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने के बाद फरार हुये हीरा व्यापारी नीरव मोदी को लंदन के हाईकोर्ट में कुछ राहत मिली है। कोर्ट ने मोदी को भारत प्रत्यर्पित किये जाने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की इजाजत दी है। मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में मोदी के खिलाफ फर्जीवाड़े और मनी लॉन्डरिंग के आरोपों की सुनवाई भारतीय अदालतों में करने के लिये प्रत्यर्पण की मंजूरी दी थी। इसके बाद मोदी की कानूनी टीम ने हाई कोर्ट में उसकी मानसिक सेहत का हवाला देते हुये कोर्ट में अपील की थी। इसके जवाब में फैसला सुनाते हुये जस्टिस मार्टिन शैंबरलेन ने माना कि ‘गंभीर अवसाद’ और ‘सूइसाइड के भारी खतरे’ की दलीलें ठोस हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने यह सवाल है कि मोदी की अपील सुनी जा सकती है या नहीं और मेरे हिसाब से सुनी जा सकती है , इसलिएयेअपील करने की इजाजत दी गई है। हालांकि, उन्होंने सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर अपील की इजाजत दी है और बाकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया है। अब लंदन के हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। कोविड-19 से जुड़े नियमों के चलते कोर्ट की कार्यवाही वर्चुअली हो रही है। मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले पर देश की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने भी मुहर लगा दी थी और तब से मोदी कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले फरवरी में कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात मान ली थी और उसकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने यह भी माना था कि नीरव मोदी ने सबूत मिटाने और गवाहों को धमकाने की साजिश रची। जमानत को लेकर नीरव मोदी के कई प्रयास मजिस्ट्रेट अदालत और उच्च न्यायालय में खारिज कर दिये गये थे क्योंकि उसके फरार होने का जोखिम रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad