Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 11, 2021

चोरी के मामले में चार आरोपी जेल दाखिल

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - सूने घर में छत के रास्ते घुसकर सोन-चांदी एवं टीवी की चोरी करने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया  प्रार्थी हेमंत साहू पिता रविशंकर उम्र 42 वर्ष निवासी किरीत ने दिनांक 04.08.21 को नवागढ़ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्तमान में वह जांजगीर में परिवार के साथ रहता है। गत तीस जुलाई को वह अपने पैतृक गांव किरीत गया था घर का सारा सामान सुरक्षित रखने के बाद उसी शाम को वह जांजगीर वापस चला गया। पुन: चार अगस्त को वापस ग्राम किरीत आया तो देखा घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर से सोने चांदी के सामान और एलईडी टीवी कुल पचास हजार को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 295/ 21 धारा 457 , 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर(भा.पु. से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती दिनेश्वरी नंद(रा.पु.से.) द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रार्थी से पूछताछ पर उसके चौकीदार शिवम दास मानिकपुरी ग्राम पिपरा पर संदेह होने पर संदेही शिवम दास से पूछताछ किया गया। उन्होंने बताया कि पैसो की लालच में वह और उसके साथी जितेंद्र रत्नाकर ग्राम हरदी , राहुल उर्फ नरेंद्र यादव , पिंटू उर्फ विकास सिंह ठाकुर दोनों जांजगीर के साथ 30 और 31 अगस्त की रात्रि छत के रास्ते से घर में घुसकर सोने चांदी के समान व टीवी को चोरी करना बताया । चारों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के माल मशरूका सोने का एक नग मंगलसूत्र , एक जोड़ी झुमकाज्ञ, एक नग नाक की फ़ुल्ली , दो नग कान की बाली , चांदी का दो जोड़ी पायल , पांच नग बिछिया , एक नग कड़ा तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को जप्त किया गया तथा आरोपियों द्वारा एलईडी टीवी को पकड़े जाने के डर से तोड़ कर फेंक देना बताये जाने पर प्रकरण में धारा 201 भादवि जोड़ी गई। आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी शिवम दास मानिकपुरी पिता आश्रय दास उम्र 21 वर्ष साकिन पिपरा , जितेंद्र कुमार रत्नाकर पिता मारकंडे उम्र 22 वर्ष ग्राम हरदी दोनों थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा , राहुल यादव उर्फ नरेंद्र पिता रामदयाल यादव उम्र 28 वर्ष जांजगीर वार्ड क्रमांक 08 थाना जांजगीर और पिंटू उर्फ विकास सिंह ठाकुर पिता राजकुमार उम्र 21 साल थाना जांजगीर को दस अगस्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जहां से चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में हुआ जिसमें उपनिरीक्षक योगेश पटेल , सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह , आरक्षक अर्जुन यादव , भुनेश्वर साहू , रामदेव साहू  ,दिलीप कश्यप , मोहन साहू , दिलसाय सोनवानी , मनोज खटर्जी का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad