CNI News सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
भाजपा मंडल लखनादौन 14 सितंबर 2021 को मंडल की कामकाजी बैठक आयोजन किया गया
जिसमें मंडल के प्रभारी श्री जयदीप चौहान द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा में बताया गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितम्बर को है साथ ही यह सुखद संयोग है कि 7 अक्टूबर को उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर के बीच सेवा और समर्पण अभियान चलायेगी।
इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करते हुए समाज में रचनात्मक, सामाजिक, स्वच्छता अभियान, अन्न वितरण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किये जाने हैं।उक्त आशय की बात भाजपा के मंडल प्रभारी जयदीप चौहान द्वारा आज भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान कहीं गई आपने कहा कि, कार्यकर्ताओं को इस सेवाभावी कार्यक्रम को ग्राम एवं नगर केंद्र के साथ बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटना है।
श्री चौहान ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी बूथ मे अलग-अलग प्रभारी बनाकर कार्य विभाजन किया गया है। हमारे कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफल हों, इसकी मॉनीटरिंग भी करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार 71 लाख वैक्सीनेशन का अभियान चलायेगी। इस अभियान में कार्यकर्ता नमो टीका के रूप में प्रत्येक बूथ पर 111 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित करें। सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 16 सितम्बर को मंडल के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलायें और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ आयोजित करें। सेवा और समर्पण अभियान में सबसे वृहद कार्यक्रम वृक्षारोपण का होगा। मंडल के सभी बूथ में पार्टी नमो उपवन तैयार कर, वहां 71 पौधे लगायें।
मंडल स्वावलंबी होना चाहिए बूथ स्तर तक हमारी संगठन श्रंखला मजबूत रहेगी तब ही हमारा संगठन मजबूत होगा यह वर्ष हमारे प्रेरणा स्रोत और संगठन क्षमता के शिरोमणि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। यह उन्हीं के परिश्रम का परिणाम है मध्य प्रदेश हमारा सबसे अधिक मजबूत है। उनका मानना था कि, कार्यकर्ताओं का सतत परिश्रम ही चुनाव के समय उसकी विजय का तिलक बनता है।, हमारी संगठनात्मक संरचना सर्वव्यापी ,सक्रिय और सर्वस्पर्शी हो इसका ध्यान रखा जाए। मतदाताओं और हितग्राहियों से हमें निरंतर संपर्क में रहना चाहिए ।आपने कहा कि विरोधी दल समाज को तोड़ने और उस में भेदभाव पैदा करने का अभियान चला रहे हैं विशेषकर अनुसूचित जाति और जनजाति में भ्रम फैलाकर उन्हें विखंडित करने का प्रयास किया जा रहा है यह हमारा दायित्व है कि समाज और देश को एकजुट रखने के लिए समाज के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना कर हम सर्वोत्तम प्रयास करें।इसके पूर्व प्रभारी जी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनका का परिचय व दायित्वों की जानकारी ली गई साथ ही आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सेवा ही समर्पण अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए दायित्ववान पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में प्रवास करें तथा बैठकें आयोजित कर समन्वय के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें।
इसके पूर्व में तेजी लाल पटेल डीएल नामी मोहन सेन मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन ने आगामी भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर पुरजोर उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उक्त मंडल की कामकाजी बैठक में मंडल प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जयदीप चौहान मंडल के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गण, बूथ के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं भाजपा के जेस्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.