*फतेह मैदान में विराजे खैरागढ़ के राजा गणेश जी*
खैरागढ़ । शहर के राजा फतेह सिंह खेल मैदान के मुख्य द्वार में विगत 11 वर्षों से निरंतर श्री रिद्धि सिद्धि गणेश युवा उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति के संरक्षक श्री देवेश सिंह एवं श्री राजेश चंदवानी है ,न ही कोई चंदा और न ही दान के बगैर बस कुछ दोस्त मिलकर आपस में ही चंदा कर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर 11दिनों तक भगवान गणेश की सेवा में जुटे रहते है। भगवान श्री गणेश के प्रति आस्था ऐसी की साल भर अपनी आय में से कुछ हिस्सा भगवान की मूर्ति स्थापना के लिए कुछ राशि बचाकर रखते हैं। इस साल समिति में कुल 27 सदस्य हैं जिनमें सभी युवा वर्ग के ही सदस्य हैं प्रतिदिन सुबह एवं शाम को धमाल के साथ आरती होती है
समिति के सदस्य आयश सिंह ने बताया कि समिति में 27 सदस्य जिसमें शुभम ठाकुर,पीयूष पटेल,हर्षित सिंह,ऋषि सिंह, शैलेंद्र मिश्रा,सोमेश लहरें,अविनाश शर्मा,संदीप डहरिया,नोगेन्द्र सिंह ,सुमित शर्मा,धर्मेंद्र यादव,मनीष रंगलानी,ओमकार यादव,सूर्य प्रताप सिंह,नवीन शुक्ला,पीयूष दुबे,अमन झा,हितेंद्र शर्मा,प्रकाश दुबे,उत्तम दशरिया,अमित चंद्राकर,आयुष सिंह,निक्की सिंह,निलेश सिंह,अभिषेक सिंह,अनीश सिंह, मुख्य रूप से प्रतिदिन अपनी सेवा दे रहे है।
*फतेह मैदान के मुख्य द्वार में विराजते है खैरागढ़ के राजा*
फतेह मैदान के मुख्य द्वार के नीचे पंडाल में विराजते हैं, खैरागढ़ में राजा, इन युवाओं ने ने पंडाल में विराजे भगवान श्री गणेश को यही नाम दिया है। हर साल इनकी मूर्ति भी एक सी रहती है। इसमें कोई बदलाव नहीं होता। किसी राजा की भांति ही भगवान श्री गणेश इसी मुद्रा में ही विराज मान रहते हैं। समिति के सुमित जैन के बताया कि साल 2011 से अंबेडकर प्रतिमा के ठीक बाजू में खैरागढ़ के राजा विराजमान होते हैं। पूरे 11 दिनों तक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना होती है। और ग्यारहवें दिन विदाई होती है।
*अंतिम दिन होगा हवन पूजन*
समिति के सोमेश लहरे ने बताया कि हवन का कार्यक्रम 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगा, विसर्जन 20 सिंबर सुबह 10 बजे होगा। जिसमें धुमाल राजनांदगांव नाइस धुमाल पार्टी को बुलाया गया है समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि कोरोना के गाइडलाइन को देखते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रखी गई है एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.