Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 24, 2021

* ग्राम जेपरा में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करवाने हेतु शासन और प्रशासन स्तर पर माँग रखने और आगे की रणनीति तैयार करने “महाविद्यालय संघर्ष समिति जेपरा” का गठन किया

 * ग्राम जेपरा में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करवाने हेतु शासन और प्रशासन स्तर पर माँग रखने और आगे की रणनीति तैयार करने “महाविद्यालय संघर्ष समिति जेपरा” का गठन किया


और श्री राजेंद्र सलाम पूर्व सरपंच गीतपहर ग्राम पंचायत को अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष के रूप में श्री जितेंद्र कुमार साहू हाराडुला और श्री गोपाल गजेंद्र  के साथ श्री चित्रकांत सिन्हा महासचिव मनोनीत*

       ग्राम जेपरा में विगत कई वर्षों से शासकीय महाविद्यालय की माँग की जा रही है और अभी तक महानदी इस पार अभी तक महाविद्यालय प्रारंभ नही हो पाने से क्षेत्र में असंतोष है एवं लगातार क्षेत्र में इसकी माँग की जा रही है।


 शिक्षा का केंद्र बिंदु ग्राम जेपरा है जहाँ वर्षों पूर्व हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित है और कालेज की माँग अविभाजित मप्र के समय से किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ बनने के बाद उम्मीद थी कि अतिशीघ्र वर्षों पुरानी महाविद्यालय की माँग पूरी होगी पर कारण वश नही हो पाया है । विगत वर्ष महाविद्यालय खोले जाने सम्बंध में विभागीय कार्यवाही भी हुई , स्थल जाँच कर अनुशंसा सहित प्रतिवेदन भी भेजा गया है और शासन स्तर में बजट में शामिल करने की कार्यवाही भी हुई है पर शामिल नही हो पाने से प्रारम्भ नही हो पाया है।


  प्रदेश में नई सरकार के  आने से क्षेत्र के लोग आशान्वित है कि ग्राम जेपरा में अतिशीघ्र ही कालेज शासन द्वारा प्रारंभ की जाएगी और शासन स्तर तक अपनी बात को रखने के लिए इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण और ग्रामीण जन ग्राम जेपरा में आज बैठक आयोजित कर “महाविद्यालय संघर्ष समिति जेपरा  का गठन किया गया और इसके अध्यक्ष के रूप में श्री राजेंद्र सलाम पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष निवासी गितपहर को मनोनीत किया गया है


और उपाध्यक्ष के लिए हाराडुला निवासी श्री जितेंद्र कुमार साहू और श्री गोपाल गजेंद्र को मनोनीत किया गया , जेपरा के श्री चित्रकांत सिन्हा महासचिव बने ।कोषाध्यक्ष श्री बसंत साहू , संरक्षक श्री रामकुमार रायस्त और राजाराम मरकाम सहित सचिव श्री हज़ारी प्रसाद  सिन्हा के  साथ मार्गदर्शक श्रीआनंद मरकाम और श्री धनराज नागराज को बनाया गया  ।

   आज की बैठक में ग्राम जेपरा में

ग्राम पंचायत जेपरा के सरपंच श्री भागवत नेताम और सुरहीपाठ ग्राम उत्थान समिति जेपरा के अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मनोनीत पदाधिकारी के  साथ ग्राम पंचायत जेपरा और आसपास के जनप्रतिनिधि , ग्राम उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री नारद काँगे , उपाध्यक्ष श्री व्ही le साहू , श्री लीलादास दुबे , कोषाध्यक्ष श्री उमेश सोनवानी , कार्यकारिणी सदस्य श्री के आर गंगासागर ,  श्री सुरेश साहू , श्री भूनेश्वर काँगे , श्री मनोहर साबे , श्री ड़ी आर नागे , श्री भोलू (परमानंद)गजभिए , श्री रोशन सार्वा , श्री महेश साबे ,श्री प्रकाश सिन्हा , श्री झरिहार सिन्हा ,श्री टोमेश्वर ध्रुव , श्री मंगल राम , श्री गरीब राम एवं छात्र नेता श्री देवेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में कहा कि कई जगह लोग बैठक कर कालेज खोले जाने के संबंध अपनी माँग रख रहे हैं और उनकी माँग पर उन्हें कुछ नही कहना है क्योंकि सभी को अपनी अपनी माँग रखने का अधिकार है पर जो सही है उसकी ही माँग मानी जावेगी साथ में कहा गया कि

पूरे क्षेत्र की जनता , जनप्रतिनिधि और शासन - प्रशासन के अधिकारी जानते हैं कि शिक्षा  का केंद्र बिंदु “ग्राम जेपरा “ है और कालेज ग्राम जेपरा में खुले जहां पूर्व से संशाधन उपलब्ध है । बैठक में सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ दिवाली के बाद बैठक कर आगे की कार्यवाही की कार्यवाही की जावेगी निर्णय कर बैठक समाप्त की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad