Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 24, 2021

सोमवार की शाम वैनगंगा नदी लखनवाड़ा में होगी महाआरती उमडे़गा जन समुदाय, तैयार पूर्ण

 मध्य प्रदेश सिवनी

सोमवार की शाम वैनगंगा नदी लखनवाड़ा में होगी महाआरती उमडे़गा जन समुदाय, तैयार पूर्ण



सीएन आई  न्यूज़ सिवनी से 

जिला ब्यूरो की रिपोर्ट


सिवनी। नगर सीमा से छिंदवाड़ा रोड स्थित लगभग 3 किलोमीटर दूर वैनगंगा धाम लखनवाड़ा में नदी तट पर सोमवार की शाम 6:00 बजे महाआरती की जाएगी। सोमवार को होने वाली महाआरती गंगा आरती में लखनवाड़ा गांव व आसपास के गांव के ग्रामवासी व शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।



रविवार को लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार जैन ने घाट में चल रहे साफ-सफाई व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था पर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सरपंच जितेंद्र कुमार भलावी भी इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं। थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि रविवार को पुराने मार्ग पर बने पुल के दोनों तरफ रात को जगमगाहट के लिए आकर्षक रोशनी वाली लाइट रेडियम आर्ट लाइट लगाई जा रही है तथा दोनों तरफ 5-5 झूमर लाइट भी लगाई जा रही है।




 

अब प्रत्येक शनिवार को होगी महाआरती – मां वैनगंगा लोक शक्ति अभियान समिति के पदाधिकारियों व थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की शाम महाआरती के प्रारंभ के बाद आगामी शनिवार की शाम 6:00 बजे महाआरती का आयोजन अब प्रत्येक शनिवार को होगा । प्रत्येक शनिवार को शाम विधि विधान से आरती की जाएगी, जो यह क्रम निरंतर चलेगा।


इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक वैनगंगा नदी तट की साफ-सफाई अभियान भी नियमित रूप से चलेगा। इस साफ सफाई अभियान में जो भी सहयोग देना चाहते हैं वह भी दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad