बछड़े को जन्म देते समय गाय के पेट से अंतड़िया बाहर आई। गौ रक्षक सेवा समिति के सदस्यों ने बचाई जान।
दल्लीराजहरा ,कुसुमकसा व डोंडी पशु चिकित्सालय सिर्फ नाम का।
दल्लीराजहरा :-आज दिनांक 15.10.21 दिन शुक्रवार को वार्ड नं 25 नवीन फर्नीचर के पास एक गाय जो अपने बछड़े को जन्म देते समय उसके पेट से अंतड़िया बाहर आ गई जिसमें दल्ली राजहरा गौ समिति के सदस्यों को जानकारी मिलते तुरन्त घटना स्थल पर पहुच कर स्थिति देखा जहाँ पर गाय की स्थिति बहुत ही नाजुक हो गई थी गौ समिति के सदस्यों द्वारा तुरंत हालात को देखते हुए।
दल्लीराजहरा पशु चिकित्सक को फोन लगया गया परन्तु उनके द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया ।
करीब दो घंटे इंताजर करने के बाद कुसुमकसा व डोंडी पशु चिकित्सक को फोन लगया गया उनके द्वारा भी कोई ठोस कदम नही उठाया गया।
4 से 5 घंटे बाद गौ सेवा समिति दल्ली राजहरा के सदस्यों द्वारा गाय को बालोद गौ शाला ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा गाय की स्थिति को देखते हुए तुरन्त उपचार शुरू कर पूरी आँतड़ियों को वापस अंदर डालकर टाका किया।
दल्ली राजहरा गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा डॉक्टर सर का आभार व्यक्त कर गाय को दल्ली राजहरा वापस लाया गया अभी गाय की स्थिति में पहले से बहुत सुधार है।
इस सराहनीय कार्य करके बेजुबान गाय का जान बचाने वाले गौ रक्षक समिति के सदस्य शुभम गुप्ता , दुष्यंत ताम्रकार , अमर लालवानी , मनीष जायसवाल , शुभम खांडेकर ,है।
जो गौ रक्षक सेवा समिति के सदस्य है। जो हमेशा गौ सेवा के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते है। आए दिन गायो का दुर्घटना मे घायल होने से समिति के सदस्यों द्वारा घटना स्थल पर जाकर घायल गायों का उपचार किया जाता है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.