दीप पर्व पर शहीद स्मारक पहुँच महिलाओं ने दी शहीदों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि ।
पिथौरा । दीप पर्व दीपावली के अवसर पर स्थानीय शहीद स्मारक समिति द्वारा अमर शहीदों व कोरोना काल में ईलाज के दौरान सेवा के दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के देहावसान पर उनके नाम दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
दीप प्रज्ज्वलन , श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ शहीद वीरवधू श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी ( शहीद विवेकानंद त्रिपाठी की पत्नी ), श्रीमती किरण पटेल ( शहीद प्रमोद पटेल की पत्नी ) श्रीमती लछमी सोनवानी ( माता शहीद कमलेश सोनवानी ) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनोद मिंज के द्वारा शहीद स्मारक में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे साहित्यकार संतोष गुप्ता ने कहा कि अमर शहीदों के देश नाम बलिदान को कभी नहीं भुलाया जायेगा उनकी कुर्बानी से हम उऋण नहीं हो पायेंगे पर उनके सपनों का स्वर्णिम भारत को बनाने हम सब को विश्व बंधुतत्व की भावना को जागृत करते आगे रहना होगा । सभा को श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी , श्रीमती किरण पटेल , तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित , सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी एफ ए नंद ने अमर शहीदों के बलिदान गाथा का वर्णन करते उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके पूर्व अनिल पटनायक , सुकेश महान्ति , शैलू सिन्हा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में शहीद स्मारक समिति के सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे जो अविस्मरणीय रहेगा । पहली बार शहीद स्मारक में पद्मावती पटेल , ममता प्रधान , जसनित कौर नारंग , सिंदर कौर नारंग , लीना महान्ति , मन्मजत कौर नारंग , हेमलता साहू , खुशबू अग्रवाल , प्रीति महान्ति , मान्यता टंडन , प्राची टंडन , संगीता महिलाओं ने पहुँच कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये और सीमा में तैनात जवानों की लंबी उम्र की कामना की । आयोजन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे पश्चिम बंगाल के सैनिकों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते उनके नाम दीप प्रज्ज्वलित कर सलामी दी । कार्यक्रम में समिति के गुरुदीप चांवला , रितेश महान्ति , इंद्रजीत सिन्हा , मयंक पांडेय , मोनू नारंग , किशन सोना , यूके दास , प. कृष्णा शर्मा , दिनेश साहू ,शुभम अग्रवाल , मोनू नारंग , रमेश सोनी , विजय प्रधान , इंद्रजीत सिन्हा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता व आभार रितेश महान्ति ने किया ।
फ़ोटो

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.