सर्व आदिवासी समाज ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह की 165वी जयन्ती
अंबागढ़ चौकी :-सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई अम्बागढ़ चौकी के तत्वधान में गोंडवाना भवन अंबागढ़ चौकी के प्रांगण में आयोजित 1857 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी के 165 वीं शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें सभी जनजातीय समाज गोंड समाज, हल्बा समाज, कंवर समाज के समाज प्रमुख एवम् हजारों लोगों की संख्या में लोगों द्वारा नगर भ्रमण पैदल रैली निकाल कर शहीद वीर नारायण सिंह जी के विचारों एवम् आदर्शों पर चलकर सामाजिक एकता एवम् भाई चारे की भावना का संदेश जन जन तक नाराओं के माध्यम से दिया गया।
अंबागढ़ चौकी के सपूत शहीद नवाब खान को किया माल्यार्पण दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर आदिवासी समाज ने अंबागढ़ चौकी के एकमात्र शहीद श्री नवाब खान को याद माल्यार्पण कर उनकी सहादत को भी सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं श्रद्धासुमन अर्पण किया एवम उनके बलिदान की याद किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गोंड समाज ब्लॉक अध्यक्ष दरोगा नेताम , संतराम नेताम , एस.एल.मंडावी, लक्ष्मण कुंजाम , बी.एल. मरकाम , छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ ब्लॉक इकाई अंबागढ़ चौकी ब्लॉक अध्यक्ष तिरूमाल चेतन भुआर्य , प्रभु राम नायक , सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग राजनांदगांव जिलाध्यक्ष प्रकाश नेताम , गोंडवाना युवा प्रभाग अध्यक्ष ब्लॉक अंबागढ़ चौकी युवराज नेताम ,उपाध्यक्ष गुलशन मंडावी ,लक्की नेताम ,रोनी नेताम, सुमन मंडावी ,अक्की कुंजाम, कुलदीप मंडावी , जागेश्वर उसेंडी , गोंड समाज नगर अध्यक्ष राकेश नेताम , सेवानिवृत्त शिक्षक श्री दामले , विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग राजनंदगांव जिला सचिव राहुल नेताम , सर्वआदिवासी समाज राजनांदगांव जिला उपाध्यक्ष हर्षदीप कोडापे , गोंड समाज छुरिया युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष तोमन आचले , मातृशक्ति के रूप में उपस्थित राजनांदगांव से तिरुमाय जयंती ठाकुर , अनुसुइया ध्रुवे , भूतपूर्व पार्षद श्रीमती लता मंडावी वार्ड क्रमांक 01 मेरेगांव अम्बागढ़ चौकी, एवम सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक पदाधिकारी, सर्कल पदाधिकारी, गोंडवाना युवा प्रभाग युवक-युवती सभी सामाजिक कार्यकर्ता माताएं,भाई - बहनें उपस्थित थे सभी अथितियों ने सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कृति,आदिवासी महापुरुषों के पद चिन्ह पर चलने की बात कही गई और पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अम्बागढ़ चौकी (कालेज हॉस्टल)के युवा साथियों के द्वारा विशेष सहयोग मिला एवम् कार्यक्रम का सफल मंच संचालन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ ब्लॉक इकाई अंबागढ़ चौकी ब्लॉक सचिव तिरुमाल रामसिंह ठाकुर जी ने किया। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ ब्लॉक इकाई अंबागढ़ चौकी के मीडिया प्रभारी तोमन आचले जी ने दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.