Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

बेटियों को भी पढ़ाई लिखाई का समान अवसर मिले - पीएम मोदी

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


प्रयागराज - बिना किसी भेदभाव , बिना किसी पक्षपात के डबल इंजन की सरकार अनेकों योजनाओं पर काम कर रही है। आज यूपी में सुरक्षा भी है , अधिकार भी हैं , असीम संभावनायें और व्यापार भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि जब हमारी माताओं बहनों का आशीर्वाद है , तब इस नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता। अब यूपी की माताओं और बहन बेटियों ने ठान लिया है कि अब वो पहले की सरकारों वाला दौर वापस नही आने देगी। अब उत्तरप्रदेश के विकास की धारा किसी के रोकने से नही रूकेगी।

                उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी तट प्रयागराज स्थित परेड ग्राउंड में "महिला सशक्तिकरण सिर्फ बात नही" कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुये कही। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत हमेशा की तरह लोगों के अभिवादन और स्थानीय भाषा में किया। वह बोले पिछले वर्ष कुंभ में हम ई पवित्र धरती पर आवा रहे , तब संगम में डुबकी लगाके अलौकिक आनंद आवा रहा। पीएम ने कहा कि प्रयागराज से साहित्य की जो त्रिवेणी बही उसे आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी संपादक भी रहे। हमारी मातृशक्ति की प्रतीक यह तीर्थ नगरी मां गंगा यमुना और सरस्वती की संगम नगरी रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि आप महिलाएं हमें आशीर्वाद देने पहुंची हैं। पीएम ने आगे कहा प्रयागराज वह जगह है जहां धर्म , ज्ञान और न्याय की त्रिवेणी बहती है। पिछले वर्ष फरवरी में कुंभ में प्रयागराज की पवित्र भूमि पर आया था , तब संगम में डुबकी लगाकर अलौकिक आनंद का अनुभव प्राप्त किया। तीर्थराज प्रयाग की ऐसी पावन भूमि को मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज यही तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है। पीएम ने कहा कि यूपी में विकास के लिये , महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये जो काम हुआ है , वो पूरा देश देख रहा है। महिलाओं का जिक्र करते हुये पीएम मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की महिलाओं ने , माताओं-बहनों-बेटियों ने ठान लिया है कि अब वो पहले की सरकारों वाला दौर , वापस नहीं आने देंगी। पीएम ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा दी है , जो सम्मान दिया है , उनकी गरिमा बढ़ायी है वो अभूतपूर्व है। बेटियां कोख में ही ना मारी जाये वो जन्म लें, इसके लिये हमने 'बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। मोदी ने कहा कि प्रसव के बाद भी बिना चिंता के अपने बच्चे की शुरुआती देखरेख करते हुये मां अपना काम जारी रख सके। इसके लिये महिलाओं की छुट्टी को छह महीने किया गया है। पीएम ने बताया अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और फैसला किया है। पहले बेटों के लिये शादी की उम्र कानूनन 21 साल थी , लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल ही थी। बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिये आगे बढ़ने के लिये समय मिले , बराबर अवसर मिलें। इसलिये बेटियों के लिये शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिये कर रहा है , लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है , ये सब देख रहे हैं। पीएम ने कहा अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है , जो महिलाओं के लिये बहुत ही लाभदायक है। इसमें पांच सालों में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव महिलाओं के लिये हमारी सरकार हर छोटी बड़ी सुविधा दे रही है। हमने मुफ्त राशन देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। खदानों में महिलाओं के काम करने पर जो बंदिश थी हमारी सरकार ने हटा दी। रेप जैसे संगीन अपराधों की तेज सुनवाई के लिये 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित कर चुकी है। तीन तलाक के विरुद्ध कानून भी हमने बनाया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति और स्वावलंबन का संदेश देने भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से आज संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया , इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचे।कार्यक्रम स्‍थल पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले स्‍वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और महिलाओं के साथ आये उनके बच्चों को स्नेह दिया। महिलाओं से संंवाद के बाद पीएम मोदी कार्यक्रम के मंच पर भी पहुंचे। मंच पर मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां दुर्गा के मंत्रों से लिखा अंगवस्त्र एवं मूर्ति भेंट किया।पीएम मोदी ने मंच से बटन दबाकर 202 राजकीय पुष्टाहार प्लांट का उद्घाटन किया वहीं स्‍वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये , इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। पीएम ने रिमोर्ट का बटन दबाकर एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में कन्या सुमंगला योजना का लाभ पहुंचा दिया। योजनाओं के तहत रुपयों का हस्तांतरण करने के बाद मंच पर लगे बड़े से स्क्रीन पर केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही महिला विशेष योजनाओं पर आधारित एक फिल्म का संचालन भी किया गया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्ष वर्धन, प्रवीण पटेल, विक्रमादित्य मौर्य, नीलम करवरिया आदि मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले मंच पर आते ही भारत मां के जयकारे लगाये गये , इसके साथ ही उन्होंने मंच मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने संबोधन में एक ओर जहां अपनी सरकार के कामकाज गिनाये तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर निशाना भी साधा। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। प्रयागराज एयरोपोर्ट से संगम स्थित परेड ग्राउंड तक अचूक सुरक्षा की गई थी।


संगमनगरी की सातवीं यात्रा


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह सातवां दौरा है। खास बात यह कि इनमें से छह बार वे बतौर प्रधानमंत्री यहां पहुंचे , जबकि एक बार 04 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में परेड मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इन सात में तीन बार उनका चुनावी कार्यक्रम रहा। उसके बाद 12 जून 2016 को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित होने केपी कॉलेज मैदान में आये थे। 

फिर 20 फरवरी 2017 को अंदावा के संत निरंकारी सत्संग स्थल पर चुनावी सभा को संबोधित किया और मार्च 2017 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उसके बाद 16 दिसंबर 2018 को दिव्य और भव्य कुंभ के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये गंगा पूजन करने आये , उसी दिन अंदावा में उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था। कुंभ के दौरान 24 फरवरी 2019 को फिर पहुंचे। संगम में डुबकी लगाने और गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छाग्रहियों का पांव पखारा जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना। इस कार्यक्रम के बाद 09 मई 2019 को परेड मैदान में डॉ. रीता जोशी और केशरी देवी पटेल के समर्थन में लोकसभा चुनाव के लिये रैली को संबोधित करने पहुंचे। फिर  29 फरवरी 2020 दिव्यांगों और बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटने आये। उस दिन प्रधानमंत्री के समक्ष तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने जिसके प्रमाणपत्र गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने मोदी को मंच पर सौंपे। पहला रिकॉर्ड हाथ से चलाने वाली ट्राई साइकिल की सबसे बड़ी परेड का रहा जिसमें 300 ट्राई साइकिल की परेड कराई गई। दूसरा रिकॉर्ड एक घंटे के अंदर सर्वाधिक हाथ से चलाने वाली ट्राई साइकिल वितरण का बना जिसमें एक घंटे में 600 साइकिल बांटी गई। तीसरा रिकॉर्ड व्हीलचेयर की सबसे लंबी कतार का बना जिसमें 400 व्हीलचेयर को एक लाइन में दो किमी लंबा रन कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad