बढ़ती ठंड में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश
बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीइओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया है कि जहां पर जरूरत हो वहां पर ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल और स्वेटर वितरण की प्लानिंग करें । इसमें सभी विभाग सहयोग करेंगे और रेडक्रॉस से भी मदद की जायेगी। जनपद पंचायत सीइओ को इस संबंध में पंचायतों में भी सभी को अलर्ट करने के निर्देश दिये गये है।हालांकि अभी कुछ जगहों पर ही अलाव की व्यवस्था है लेकिन ज्यादातर जगहों पर अलाव की सख्त जरूरत है।अब देखना यह है कि प्रशासन अलाव की व्यवस्था कब तक करता है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.