Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 21, 2021

प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए ईव्हीएम का किया गया रेंडमाईजेशन (प्रक्षेक एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया रेंडमाईजेशन)

 प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए ईव्हीएम का किया गया रेंडमाईजेशन


(प्रक्षेक एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया रेंडमाईजेशन)



       बालाघाट।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 कार्यक्रम के अनुसार बालाघाट जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न कराये जायेंगें। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण में 06 जनवरी 2022 को विकासखंड बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी एवं खैरलांजी के ग्रामों में मतदान कराया जायेगा।


       जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव ईव्हीएम से कराया जायेगा। जबकि सरपंच एवं पंच का चुनाव मतपत्र से कराया जायेगा। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच का निर्वाचन स्थगित करने के पश्चात 06 जनवरी 2022 को जिले के चार विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव में उपयोग होने वाली ईव्हीएम का आज 21 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया।


रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा चुनाव प्रेक्षक श्री रविन्द्र चौकसे, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम, ईव्हीएम के नोडल अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जी पी कोरी, जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन, जनपद पंचायत वारासिवनी के अध्यक्ष श्री चिंतामन नगपुरे, बिरसा की अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती सरिता धुर्वे, परसवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सरोते, जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी सुश्री डाली कावरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई।


पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र के मतदान केन्द्रों को छोड़कर शेष मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम का रेंडमाईजेशन आनलाईन कमप्यूटर साफ्टवेयर द्वारा किया गया है। जिसमें विकासखंड बैहर की 54 ग्राम पंचायतों के 145 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की 145 कंट्रोल यूनिट एवं 281 बैलेट यूनिट चिन्हित कर दी गई है। इसी प्रकार विकासखंड परसवाड़ा की 57 ग्राम पंचायतों के 151 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की 151 कंट्रोल यूनिट एवं 274 बैलेट यूनिट, विकासखंड वारासिवनी की 55 ग्राम पंचायतों के 192 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की 192 कंट्रोल यूनिट एवं 289 बैलेट यूनिट तथा विकासखंड खैरलांजी की 59 ग्राम पंचायतों के 188 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की 188 कंट्रोल यूनिट एवं 284 बैलेट यूनिट चिन्हित कर दी गई है। विकासखंड बैहर के लिए 60 कंट्रोल यूनिट एवं 116 बैलेट यूनिट, विकासखंड परसवाड़ा के लिए 63 कंट्रोल यूनिट एवं 113 बैलेट यूनिट, विकासखंड वारासिवनी के लिए 61 कंट्रोल यूनिट एवं 95 बैलेट यूनिट तथा विकासखंड खैरलांजी के लिए 65 कंट्रोल यूनिट एवं 99 बैलेट यूनिट रिजर्व के लिए चिन्हित की गई है।


प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया द्वारा यह निर्धारित कर दिया गया है कि किस विकासखंड के लिए कौन सी ईव्हीएम जायेंगी। विकासखंड के लिए चिन्हित ईव्हीएम को शीघ्र ही संबंधित रिटर्निंग आफिसर को सौंप दिया जायेगा और द्वितीय रेंडमाईजेशन द्वारा निर्धारित किया जायेगा कि किस मतदान केन्द्र पर कौन से क्रमांक की ईव्हीएम जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad