जिले में धान के अवैध परिवहन और अवैध संग्रहण के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जब्ती की कार्रवाई जारी।
दल्लीराजहरा :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और अवैध संग्रहण के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा ने बताया कि आज अवैध धान परिवहन के दो प्रकरण में 270 कट्टा धान जब्त कर मण्डी एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में फुटकर व्यापारी द्वारा अवैध रूप से धान खरीदी करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी उप निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से 40 कट्टा धान जब्त कर मण्डी एक्ट के तहत् कार्रवाई की गई।
कृषि उपज मण्डी बालोद के सचिव ने बताया कि जिले में 21 दिसम्बर 2021 को धान के अवैध परिवहन और संग्रहण के 07 प्रकरण दर्ज कर 339 कि्ंवटल धान जब्त किया गया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले में धान के अवैध परिवहन तथा अवैध संग्रहण के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
CNI, News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.