Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 14, 2021

l एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की बिलासपुर के व्यापारी विक्की जैन से शादी

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की बिलासपुर के व्यापारी विक्की जैन से शादी|


बिलासपुर। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लाइम लाइट में आई और बागी 3 व मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिलासपुर की बहू बनने जा रही हैं। उनका विवाह शहर के कारोबारी विक्की जैन के साथ आज होने जा रहा है। विक्की के पिता विनोद जैन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कालेज के संचालक हैं। दोनों की लव लाइफ की बात करें तो वे करीब तीन साल से रिश्ते में रहे हैं।

विक्की का बिलासपुर के साथ मुंबई में भी कारोबार है। लिहाजा उनका दोनों जगहों पर आना-जाना लगा रहता है। साथ ही दोनों ही जगहों पर उनका घर है। विक्की की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी शहर में रहकर पूरी हुई है। आपको बता दें कि विक्की के मुंबई में इंवेंट मैनेजमेंट से संबंधित कारोबार भी है। इसी सिलसिले में सेलिब्रिटिज के साथ उनका शुरू से ही मिलना—जुलना रहा है। वर्ष 2018 में विक्की और अंकिता के डेट की उड़ती खबरें आने लगी थीं। रिलेशन के बारे में पहली बार जानकारी तब हुई जब अंकिता ने वर्ष 2019 में विक्की के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया में शेयर की।

इस बीच अंकिता के पर्सनल व सोशल लाइफ में कई उतार—चढ़ाव देखने को मिले। इन सबके बीच विक्की ने उनका भरपूर साथ दिया और अब वे विवाह के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया कि शादी समारोह मुंबई के होटल हयात में होने जा रहा है। इसमें शिरकत करने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। इसमें विक्की के रिश्तेदारों के साथ ही उनके जान-पहचान वाले और अन्य गणमान्य शामिल हैं।

इससे पहले रविवार को मेहंदी सेरेमनी और सगाई की रस्म पूरी की गई थी। वहीं सोमवार को हल्दी की रस्म निभाई गई। अब मंगलवार को अंकिता और विक्की विवाह के बंधन में बंधेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी भी अतिथियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वहां विवाह की सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

शहर से कई और लोग अतिथि के रूप में यहां पहुंचने वाले हैं। विक्की को लेकर उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर में कारोबारी परिवार से जुड़े हैं। पिता जहां त्रिवेणी डेंटल कालेज का संचालन करने के साथ ही कई अन्य कारोबार में संलग्न हैं तो उनके चाचा लख्मीचंद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के संचालक हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad