Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 22, 2022

मुंगेली जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण अभियान जारी 15 से 18 वर्ष के बच्चों अलावा और बूस्टर डोज का टीका लगवाने वालों में भी टीकाकरण के प्रति जबरदस्त उत्साह बुजुर्ग दम्पत्ति हरि प्रसाद शर्मा और तुलसी शर्मा ने लगवाई बूस्टर डोज का टीका ।

 मुंगेली 

मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621



मुंगेली 22 जनवरी  2022//   कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस की संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कोविड-19 टीकाकरण अभियान का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाएं, पुरूष, युवा, बुजुर्ग और 15 से 18 वर्ष के बच्चे स्वप्रेरणा से चिन्हांकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे हंै। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जिन्हे कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाये 09 महिने पूरे हो चुके है। ऐसे व्यक्ति भी उत्साह पूर्वक बूस्टर डोज (प्रिकाॅशन डोज) का टीका लगवा रहे हंै। इसी कड़ी में जिले के नगर पंचायत लोरमी के बुजुर्ग दम्पत्ति 75 वर्षीय हरि प्रसाद शर्मा और 71 वर्षीय तुलसी शर्मा ने कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्राॅन को दृष्टिगत रखते हुए बूस्टर डोज (प्रिकाॅशन डोज) का टीका लगवाकर स्वयं की, परिवार की और समाज के सुरक्षा का परिचय दिया। 

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए संचालित टीकाकरण के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अब तक 6 लाख 96 हजार 138 नागरिकों ने टीका लगवाया। इनमें 4 लाख 79 हजार 216 नागरिकांे ने प्रथम डोज का  और 2 लाख 16 हजार 922 नागरिकों ने द्वितीय डोज का निःशुल्क टीका लगवाया। इसी कड़ी में 03 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शुरू टीकाकरण अभियान में 15 से 18 वर्ष के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अब तक 36 हजार 211 बच्चों ने उत्साह के साथ कोविड-19 का टीका लगवाया। कोरोना वायरस के नवीन वेरियंट ओमिक्राॅन को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाये 09 महीने हो चुके हैं, ऐसे व्यक्ति बूस्टर डोज (टीका) लगवा रहे है। जिले में 10 जनवरी कोविड-19 का बूस्टर डोज शुरू होने से अब तक 4 हजार 240 नागरिकों ने बूस्टर डोज (प्रिकाॅशन डोज) का टीका लगवाकर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad