Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 22, 2022

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंच सहित पंचों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंच सहित पंचों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र


निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने जनता की जीत बतातें विकास का किया वादा


खैरागढ़ - पंचायत उपचुनाव में जीत दर्ज करनें वाले जनपद सदस्य, सरपंच सहित पंचों को जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार प्रीतम साहू नें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान कर उनें बेहतर जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पंचायत निरीक्षक सीडी दुबे, सचिवगण भागवत साहू, खुमान यादव, पंचायत चुनाव में विजेता प्रत्याशी, सहित उनके समर्थक मौजूद रहे । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खैरागढ़ ब्लाक में जनपद सदस्य के एकपद, सरपंच के तीन और पंचों के दस पदों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई थी। 




इसमें से एक सरपंच और सात पंचों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया था। जबकि दो सरपंच और जनपद सदस्य के लिएचुनाव प्रक्रिया मतदान तक पहुँची थी। 20 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना की गई थी । शनिवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।



जनपद में जीतें शैलेन्द, कमला सरांगोंदी सरपंच, कौशिल्या करेला, जूली संभालेगी ठेलकाडीह


जनपद पंचायत के क्षेत्र 19 में जनपद सदस्य देवदत मिश्रा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उनके पुत्र शैलेन्द्र वर्मा नें एकतरफा जीत दर्ज की। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में शैलेन्द्र में कांग्रेस के डोमार सिंह को 13 सौ से अधिक मतों से बड़ी शिकस्त दी । जनपद पंचायत सभाकक्ष में तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी ने शैलेन्द्र वर्मा को निर्वाचित प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान जिपं सभापति घम्मन साहू, सर्वेशसिंह, शशांक ताम्रकार, पार्षद विनय देवांगन, नुनकरण साहू, आयश सिंह, रिपी सिंह, सोमेश लहरे, जनपद सदस्य तोपसिंह राजपूत, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आलोक श्रीवास सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इसी तरह ब्लाक के सर्रागोंदी पंचायत के सरपंच उपचुनाव में कमला कोसरे निर्वाचित घोषित होने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त किया करेला सरपंच उपचुनाव में कौशिल्या बाई कंवर को जीत के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ब्लाक के ठेलकाडीह पंचायत से निर्विरोध सरपंच बनी जुली नेताम को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसी तरह पंच पदों पर सात जगहों पर निर्विरोध और तीन जगहों पर चुनाव में निर्वाचित पंचों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।

जीत जनता को समर्पित


जनपद पंचायत में एकतरफा जीत दर्ज करनें वाले शैलेन्द्र मिश्रा नें अपनी जीत जनता को समर्पित करतें कहा कि एकतरफा जीत की उम्मीद नहीं थी लेकिन क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें पूर्ण आशीर्वाद और समर्थन दिया वे इन सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगें । सरपंच चुनाव में जीते कमला कोसरे सर्रागोंदी, जुली नेताम ठेलकाडीह, और करेला की कौशिल्या कंवर नें भी पंचायत में बेहतर कार्य और विकास का भरोसा दिलातें अपनें मतदाताओं का आभार जताया।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad