Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 28, 2022

63 हजार 125 हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की 157.182 करोड़ रुपये की राशि

 


63 हजार 125 हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की 157.182 करोड़ रुपये की राशि

बालाघाट -वर्ष 2024 तक सबको आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 28 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश के 3 लाख 50 हजार हितग्राहियों को स्वीकृत नवीन आवासों के लिये उनके खाते में प्रथम किश्त की 875 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में इस कार्यक्रम में आवास योजना के हितग्राहियों के साथ वर्चुअली संवाद भी किया। इसमें बालाघाट जिले के ग्राम हिरापुर की हितग्राही श्रीमती पुष्पा डोंगरे भी शामिल हुई। 

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नये हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण एवं जिन हितग्राहियों के आवास बन गये हैं उन्हें बंधाई पत्र प्रदान करने के इस वर्चुअल कार्यक्रम का जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रसारण दिखाया गया। बालाघाट विकासखंड के ग्राम हिरापुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के आयुषमंत्री श्री रामकिशोर “नानो” कावरे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत हिरापुर के प्रधान श्री पवन मरकाम, अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

श्रीमती पुष्पा डोंगरे से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया संवाद

 इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला श्रीमती पुष्पा डोंगरे से चर्चा की। पुष्पा डोंगरे का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्पा डोंगरे से पूछा कि उनका समूह कौन सा कार्य करता है। इस पर पुष्पा ने बताया कि उनका समूह कपड़े सिलाई, अगरबत्ती निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, वाडिंग पाउडर, सेनेटरी पेड एवं स्कूली बच्चों की गणवेश बनाने का कार्य करती है। मुख्यमत्री श्री चौहान पुष्पा डोंगरे द्वारा बताई गई बातों से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने उससे पूछा कि उनके समूह को गणवेश की कितनी राशि मिली है। इस पर पुष्पा ने बताया कि गणवेश सिलाई कर उनके द्वारा स्कूलों को प्रदान कर दी गई है। उनके समूह को गणवेश सिलाई के प्रथम किश्त में 05 लाख 75 हजार रुपये और दूसरी किश्त में 01 लाख 60 हजार रुपये की राशि मिली है। तृतीय किश्त की 01 लाख 25 हजार रुपये की राशि मिलना बाकी है। इस मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुष्पा डोंगरे एवं अन्य समूहों को आज शाम तक बकाया किश्त की राशि मिल जाना चाहिए। उन्होंने अन्य जिलों की महिलाओं को पुष्प डोंगरे के समूह से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने कहा।

 कार्यक्रम में आयुष मंत्री श्री कावरे ने आवास योजना के हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार गरीबों को आवास बनाने के लिए मदद कर रही है। वर्ष 2024 तक सभी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आज जिन लोगों को आवास स्वीकृति के पत्र प्रदान किये गये हैं, वे अगले दो से तीन माह में अपना आवास पूर्ण कर लें। हमारा पूरा प्रयास होगा कि आवास योजना के हितग्राहियों को रेत, सीमेंट, ईंट एवं लोहा जैसी सामग्री कम दर पर उपलब्ध हो जाये और उनके आवास की लागत कम हो। 

 मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हिरापुर में सबसे अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये है। इस योजना के हितग्राहियों को आज 25 हजार रुपये की आवास की पहली किश्त मिली है। आवास बनाने के लिए मनरेगा से 18 हजार रुपये एवं शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। हमारा पूरा प्रयास होगा कि इस योजना के हितग्राहियों को सुगमता से निर्माण सामग्री मिल जाये और वे जल्दी से अपना आवास पूर्ण कर लें। जिन लोगों को आवास नहीं मिले हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। यह योजना आगे भी जारी रहेगी। 

 इस कार्यक्रम बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2016-17 से प्रारंभ की गई है। इस योजना में वर्ष 2020-21 तक जिले को कुल 78 हजार 594 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से 69 हजार 400 आवास पूर्ण किये जा चुके है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले को 66 हजार 469 आवासों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसमें से 63 हजार 125 आवासों की स्वीकृति जारी कर दी गई है। आज 28 जनवरी के कार्यक्रम में जिले के 63 हजार 125 नये हितग्राहियों के बैंक खाते में आवास की प्रथम किश्त के रूप में 157.182 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है और जिले के 69 हजार 400 पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को बधाई पत्र दिये गये। कार्यक्रम में ग्राम हिरापुर के नवीन 181 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति के पत्र एवं 100 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों के बधाई पत्र प्रदान किये गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad