Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 28, 2022

वारासिवनी कालेज में गणतंत्र दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन


वारासिवनी कालेज में गणतंत्र दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बालाघाट -शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में दिनॉक 26 जनवरी 2022 को म0प्र0 शासन, उच्च षिक्षा विभाग भोपाल के निर्देषानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ एवं ‘‘जनभागीदारी से जन आंदोलन’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘गणतंत्र दिवस’’ के पावन अवसर पर्व में सांस्कृतिक एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस0डी0 तिरपुड़े के मार्गदर्षन एवं कृष्णा पराते, नोडल अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

26 जनवरी को प्रातः 08.00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में झंडा फहराया गया।  साथ ही उपस्थित सभी जनो द्वारा राष्ट्र गान गाया गया। 08.30 बजे महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 राकेश चौरे द्वारा छात्र-छात्राओं के माध्यम से देशभक्ति गीत, नृत्य,भाषण आदि रंगारंग प्रस्तुती हर्षोल्लास के साथ प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सदस्य डॉ0 संतोष बिसेन कुमार द्वारा मंच का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा शुभकामनाओं के साथ संक्षिप्त उद्बोधन किया गया। अंत में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 राकेष चौरे द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर बधाई प्रेषित करते हुये प्राचार्य की अनुमति से कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad