केसली धान खरीदी केन्द्र में किसान से धान नहीं लेने पर शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु जी को किसान द्वारा फोन के माध्यम से अवगत कराया गया
सिमगा / केसली जिला अध्यक्ष संतोष यदु ने जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद व शिव सैनिकों को वहां जाकर किस कारण किसानों का धान नहीं खरीदरहे मुआयना करने कहा जिसमें शिव सैनिक द्वारा निरीक्षण कर जानकारी लिया गया धान में चमक नहीं होने के कारण व पिछले बरसात में नमी होने के कारण नहीं खरीद रहे थे। जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने एसडीएम व तहसीलदार को बताया कि किसान अपने चार छः महीने की मेहनत से धान को उगाए है जब बिक्री का समय आया तो नमी है चमक नहीं है कहकर नहीं खरीद रहे हैं ये सरासर ग़लत है थोड़ा सा मेनैज अधिकारी कर्मचारीयों को करना चाहिए, कोई मिट्टी व बदरा मिलाकर बेचता है तो वह ग़लत है अगर किसी का बरसात से ज्यादा ही खराब हो गया है तो उन्हें मुआवजा दिया जाए।
तभी उन किसानों का धान को खरीदने आदेश मिला फिर वह किसान जिसका पिछले तीन दिनों से रुके हुए थे उसने बिक्री किया। और शिवसेना को धन्यवाद ज्ञापित किया। केंद्र में जिला सचिव के साथ बबा विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े, ब्लाक सहसचिव शंकर ध्रुव, हथबंद अध्यक्ष योगेश मोनु समुंद्रे, हेमेंद्र निषाद केंद्र प्रभारी, किसान, व हमाल उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.