Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 2, 2022

दो मामलों में 160 पाव देशी प्लेन शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


 जांजगीर चांपा - नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार हो रही कड़ी कार्यवाही  के परिणामस्वरूप आज जैजैपुर पुलिस ने दो मामलों में 160 पांव देशी प्लेन शराब और तस्करों से दो मोटरसाइकिल जब्त करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना जैजैपुर क्षेत्र में हो रहे नशे की कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु लगतार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में आज दो फरवरी को कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ के रवाना हुआ था। मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि बिजली ऑफिस जैजैपुर तरफ से अलग-अगल दो मोटर सायसकल में दो - दो व्यक्ति के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक महोदय डा अभिषेक पल्लव ,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी को सूचना के बारे में अवगत कराकर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जैजैपुर गोपाल सतपथी के कुशल नेतृत्व पर बिजली ऑफिस जैजैपुर पास जाकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के सहयोग से दो मोटर सायकल में चार व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम  दिलेश्वर सिंह पिता दादूलाल सिदार उम्र 47 वर्ष , कुमार सिंह सिदार पिता विजेन्द्र पाल सिंह सिदार उम्र 50 वर्ष दोनो साकिनान कोटेतरा एवं परदेश पलांगे पिता स्व. रामबली पलांगे उम्र 38 वर्ष और बुधराम पलांगे पिता दुजराम पलांगे उम्र 40 वर्ष दोनो साकिनान नंदेली थाना जैजैपुर का होना बताया।

जिसमें दिलेश्वर सिंह एवं दादूलाल सिदार दोनो निवासी कोटेतरा दोनो के कब्जे से अलग अलग तीस - तीस पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कुल 60 पाव 10.800 लीटर कीमती 4800 रूपये एवं एक मोटर सायकल तथा परदेश पलांगे एवं बुधराम पलांगे दोनो निवासी नंदेली थाना जैजैपुर के कब्जे से अलग पचास - पचास पाव देशी प्लेन मदिरा शराब कुल 100 पाव 18 लीटर कीमती 8000 रूपये  एवं एक मोटर सायकल को जप्ती किया गया है। इन चारो आरोपियों को जैजैपुर पुलिस ने अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी , सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार , प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप , आरक्षक देवनारायण चंद्रा , जयप्रकाश उरांव , गोपाला भैना , कार्तिक कंवर , प्रहलाद सोनवानी , राजेश यादव का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad